Amazon की दिवाली सेल में Samsung Galaxy A55 5G पर आया 16 हजार का डिस्काउंट

अमेजन पर दिवाली के मौके पर स्पेशल सेल शुरू हो गई है, जिसमें Samsung के मिड रेंज स्मार्टफोन Galaxy A55 5G पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2025 15:48 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A55 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Samsung Galaxy A55 5G में Exynos 1480 4nm प्रोसेसर दिया गया है।
  • Samsung Galaxy A55 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Samsung Galaxy A55 5G में 5000mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Samsung

अमेजन पर दिवाली के मौके पर स्पेशल सेल शुरू हो गई है, जिसमें Samsung के मिड रेंज स्मार्टफोन Galaxy A55 5G पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। ई-कॉमर्स साइट स्मार्टफोन पर भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर प्रदान कर रही है। साथ ही साथ ग्राहक पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज में देने पर अतिरिक्त बचत का लाभ उठा सकते हैं। आइए Samsung Galaxy A55 5G पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy A55 5G Offers & Price

Samsung Galaxy A55 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 23,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 22,600 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह स्मार्टफोन बीते साल मार्च में 39,999 रुपये में लॉन्च किया था, जिस पर 16,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। 

Samsung Galaxy A55 5G Specifications

Samsung Galaxy A55 5G में 6.6 इंच की फुल एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक है। इस फोन में Exynos 1480 4nm प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ONE UI 6.1 पर चलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में एनएफसी, 5G, ड्यूल सिम, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A55 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। बैटरी बैकअप की बात करें तो Galaxy A55 5G में 25W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.