3GB RAM, MediaTek प्रोसेसर से लैस Samsung Galaxy A54 5G आया नजर, लॉन्च से पहले जानें स्पेसिफिकेशंस

Galaxy F04s को 163 का सिंगल-कोर स्कोर और 944 का मल्टी-कोर स्कोर मिला है। ऐसी जानकारी है कि यह Android 12 पर काम कर सकता है, जिसमें टॉप पर एक UI 4.1 कोर स्किन होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2022 16:30 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A54 5G को लेकर बीते कुछ समय से अफवाहें आती रही हैं।
  • SM-A546B मॉडल नंबर वाला एक Samsung फोन गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है।
  • Galaxy A54 5G में 6.4 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है।

Photo Credit: Onleaks/91Mobiles

Samsung Galaxy A54 5G को लेकर बीते कुछ समय से अफवाहें आती रही हैं। यह फोन 2023 की शुरुआत में आने की उम्मीद है। Samsung के इस स्मार्टफोन का डिजाइन रेंडर हाल ही में लीक हुआ था, जिसमें पता चला कि इसमें 6.4 इंच की डिस्प्ले है। अब सैमसंग का यह स्मार्टफोन गीकबेंच डाटाबेस पर लिस्ट हुआ है। बताया जाता है कि फोन ऑक्टा-कोर 2.4GHz चिपसेट पर बेस्ड है। इसके अलावा Galaxy F04s गीकबेंच पर भी नजर आया है। ऐसी जानकारी है कि यह MediaTek Helio P35 SoC पर काम करने वाला एक किफायती फोन है।

SM-A546B मॉडल नंबर वाला एक Samsung फोन गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है। इसे Galaxy A54 5G माना जा रहा है। यह मॉडल ऑक्टा-कोर 2.4GHz चिपसेट पर बेस्ड है जो कि Exynos 1380 SoC हो सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 13 पर काम करता है। इस फोन में 6GB RAM मिल सकती है। लिस्टेड Galaxy A54 5G फोन ने 776 का सिंगल-कोर स्कोर और 2,599 का मल्टी-कोर स्कोर हासिल किया है।
Advertisement

एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy A54 5G में 6.4 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है। इस डिस्प्ले में सेंट्रली अलाइंड होल-पंच स्लॉट मिलेगा। ऐसी जानकारी है कि इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। साउथ कोरियन स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने अभी तक इस अफवाह वाले स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

Samsung का एक और फोन गीकबेंच पर भी नजर आया है, जिसका मॉडल नंबर SM-E045F है। बताया जा रहा है कि यह Galaxy F04s एंट्री लेवल स्मार्टफोन है। स्टोरेज के लिए इसमें 3GB RAM दी गई है। इसमें ऑक्टा-कोर 2.4GHz चिपसेट मिल सकता है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इसमें MediaTek Helio P35 SoC चिपसेट  मिल सकता है।
Advertisement

Galaxy F04s को 163 का सिंगल-कोर स्कोर और 944 का मल्टी-कोर स्कोर मिला है। ऐसी जानकारी है कि यह Android 12 पर काम कर सकता है, जिसमें टॉप पर एक UI 4.1 कोर स्किन होने की उम्मीद है। अफवाहों से पता चलता है कि Galaxy F04s रीबैज Galaxy M04 हो सकता है जो कि हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Powe
  3. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  2. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  3. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  4. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  5. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  6. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  7. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  8. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  9. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  10. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.