64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A53 5G फोन 3 हजार रुपये तक हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy A53 5G के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,499 रुपये है, लेकिन घटकर 31,499 रुपये हो गई है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 24 अगस्त 2022 17:31 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A53 5G एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड One UI 4.1 पर काम करता है।
  • Samsung Galaxy A53 5G में 6.5 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy A53 5G में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy A53 5G एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड One UI 4.1 पर काम करता है।

भारत में Samsung Galaxy A53 5G की कीमत में कटौती हुई है जो कि फिलहाल बिक्री के लिए कई ऑफिशियल साइट्स पर 31,499 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है। सैमसंग गैलेक्सी ए53 5जी को भारत में मार्च में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, ऑक्टा कोर Exynos 1280 SoC और 8GB RAM से लैस है। इस फोन में क्वाड रियर कैमरा के साथ 64 मेगापिक्सल का पहला सेंसर है। आइए इस स्मार्टफोन और इसकी कीमत में कटौती के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Samsung Galaxy A53 5G की भारत में कीमत


Advertisement
कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy A53 5G के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,499 रुपये है, लेकिन घटकर 31,499 रुपये हो गई है। वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये से घटकर 32,999 रुपये हो गई है। कीमत में कटौती अमेजन, क्रोमा, फ्लिपकार्ट, विजय सेल्स के साथ-साथ सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट समेत कई वेबसाइट्स पर नजर आ रही है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि यह फोन की कीमतों में स्थायी कटौती होगी या सिर्फ अस्थायी है। आपको बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी ए53 5जी Awesome Black, Awesome Blue, Awesome Peach और Awesome White कलर्स ऑप्शन में उपलब्ध है।
 

Samsung Galaxy A53 5G के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Samsung Galaxy A53 5G एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड One UI 4.1 पर काम करता है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर AMOLED इनफिनिटी ओ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टा कोर Exynos 1280 SoC दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM दी गई है।
Advertisement

कैमरा की बात करें तो इसमें 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा, 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 5 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें IP67 रेटिंग दी गई है जो कि डस्ट और पानी से बचाव रखती है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp 120Hz Super AMOLED display
  • High-quality stereo speakers
  • IP67 rating
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera
  • Weak low-light video recording
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  5. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  7. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  8. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  9. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  10. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.