Samsung Galaxy A52s 5G भारत में 1 सितम्बर को तीन कलर वेरिएंट में होगा लॉन्च!

Samsung Galaxy A52s 5G इस सप्ताह के अंत में भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है, दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज ने एक ट्वीट के माध्यम से इसके लॉन्च की पुष्टि की।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 30 अगस्त 2021 15:09 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy A52s 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये हो सकती है।
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप में 64 MP का प्राइमरी सेंसर देखने को मिल सकता है।
  • Galaxy A52s 5G एंड्रॉयड 11 पर आधारित One UI 3 पर चलता है।

स्मार्टफोन को तीन रंग विकल्पों में पेश किया जाएगा- ऑसम ब्लैक, ऑसम वायलेट और ऑसम व्हाइट।

Samsung Galaxy A52s 5G इस सप्ताह के अंत में भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है, दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज ने एक ट्वीट के माध्यम से इसके लॉन्च की पुष्टि की। पोस्ट के माध्यम से आगामी स्मार्टफोन के कलर ऑप्शन भी कन्फर्म किए गए हैं। Galaxy A52s 5G यूके में बेचे जाने वाले वैरिएंट के समान ही स्पेसिफिकेशन्स के साथ आ सकता है। इसमें स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट, 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 4,500mAh की बैटरी और 6.5-इंच का फुल-एचडी+ सुपर AMOLED इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले मिल सकता है।

Samsung द्वारा किए गए ट्वीट में कहा गया है कि Samsung Galaxy A52s 5G को भारत में 1 सितंबर को दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा। ट्वीट में यह भी लिखा गया है कि आगामी स्मार्टफोन को तीन रंग विकल्पों में पेश किया जाएगा- ऑसम ब्लैक, ऑसम वायलेट और ऑसम व्हाइट। इसके अतिरिक्त, सैमसंग ने लॉन्च के बारे में नोटिफाई करने के लिए एक लिंक भी शेयर किया है।
 

Samsung Galaxy A52s 5G price in India (expected)

पिछले हफ्ते टिपस्टर अभिषेक यादव ने शेयर किया कि स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है- 6GB + 128GB और 8GB + 128GB स्टोरेज। इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये जबकि 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 37,499 रुपये हो सकती है। 
 

Samsung Galaxy A52s 5G specifications (UK variant)

इस महीने की शुरुआत में यूके में लॉन्च किया गया Galaxy A52s 5G एंड्रॉयड 11 पर आधारित One UI 3 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ है। फोन में स्नैपड्रैगन 778G SoC मिलता है जिसे 6GB RAM के साथ पेअर किया गया है। इसकी 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

ऑप्टिक्स के लिए इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर, 5-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 5-मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर शामिल है। इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिलता है। सैमसंग ने 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी फोन में दी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  2. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  3. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  2. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  4. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  5. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  6. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  7. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
  8. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  9. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  10. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.