Samsung Galaxy A52 और Galaxy A72 फोन 4 बैक कैमरा, Android 11 के साथ मार्च में होंगे लॉन्च!

Samsung Galaxy A72 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर काम कर सकता है। इसमें स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर और 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज से लैस होगा।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 18 फरवरी 2021 10:25 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A52, Galaxy A72 में मिल सकते हैं क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • दोनों फोन की लॉन्च तारीख फिलहाल आधिकारिक नहीं हुई है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए52 गूगल प्ले लिस्टिंग पर हुआ है लिस्ट

Galaxy A72 में मिल सकती है 5,000 एमएएच की बैटरी

Samsung Galaxy A52 और Samsung Galaxy A72 स्मार्टफोन कथित रूप से भारत में मार्च महीने में लॉन्च किया जा सकता है। दोनों ही फोन पिछले कुछ समय से लीक्स का हिस्सा बने हुए हैं। दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी ने फिलहाल दोनों फोन्स के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है, न ही स्पेसिफिकेशन के बारे में कुछ बताया है और न लॉन्च डिटेल्स के बारे में। हालांकि, गैलेक्सी ए52 5जी कथित रूप से Google Play Console लिस्टिंग में लिस्ट हो चुका है। लिस्टिंग के अनुसार, गैलेक्सी ए52 5जी फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस होगा और यह एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा।

91Mobiles की रिपोर्ट में इंडस्ट्री से जुड़े सूत्र का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है कि Samsung Galaxy A52 और Samsung Galaxy A72 स्मार्टफोन भारत में मिड-मार्च में लॉन्च हो सकते हैं। यदि यह खबर सही साबित होती है, तो उम्मीद की जा सकती है कि Samsung आने वाले दिनों में इन फोन्स के आधिकारिक टीज़र्स और डिटेल्स की जानकारी सार्वजनिक कर सकती है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A52 specifications (expected)

सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी स्मार्टफोन Google Play Console लिस्टिंग में लिस्ट हो चुका है, जिसकी जानकारी सबसे पहले MySmartPrice द्वारा दी गई थी। लिस्टिंग के अनुसार, यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर व 6 जीबी रैम से लैस होगा। इस फोन में एंड्रॉयड 11 और फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ Samsung का सिग्नेचर इनफिनिटी-ओ स्क्रीन डिज़ाइन होल-पंच कटआउट के साथ दिया जा सकता है।

इससे पहले सामने आ चुकी रिपोर्ट के अनुसार, गैलेक्सी ए52 फोन में 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए52 फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ, 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा शामिल होगा। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा और 4,500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A72 specifications (expected)

Samsung Galaxy A72 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर काम कर सकता है। इसमें 6.7 इंच फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90 हर्ट्ज़ तक का रिफ्रेश रेट शामिल होगा। माना जा रहा है कि यह फोन स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर और 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज से लैस होगा।

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए72 फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल होगा। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच का हो सकता है, जिसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP67 rating, unique design
  • Stereo speakers
  • Crisp Super AMOLED display
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Eye-catching design, IP rating
  • Stereo speakers sound good
  • Good battery life
  • Vibrant AMOLED display
  • Bad
  • Not great value for money
  • Preinstalled bloatware
  • Average telephoto camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.