Samsung Galaxy A51 में हो सकता है इस प्रोसेसर का इस्तेमाल

Samsung Galaxy A51: सैमसंग गैलेक्सी ए51 की गीकबेंच लिस्टिंग से फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन जैसे कि प्रोसेसर और रैम के बारे में पता चला है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2019 11:44 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A51 में किस प्रोसेसर का इस्तेमाल हो सकता है, जानें
  • आगामी Samsung फोन Android 10 पर चलता है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए51 में हो सकते हैं चार रियर कैमरे

Samsung Galaxy A51: सैमसंग गैलेक्सी ए51 में हो सकता है इस प्रोसेसर का इस्तेमाल

Samsung Galaxy A51: सैमसंग ने इस साल गैलेक्सी ए-सीरीज़ के अंतर्गत कई स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि Samsung अपने 2019 गैलेक्सी ए-सीरीज़ के अंतर्गत लॉन्च हुए फोन के अपग्रेड पर काम कर रही है। हाल ही में एक सैमसंग फोन गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है, ऐसा कहा जा रहा है कि यह सैमसंग गैलेक्सी ए51 है। Galaxy A51 की गीकबेंच लिस्टिंग से फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन जैसे कि प्रोसेसर और रैम के बारे में पता चला है।

गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि आगामी Samsung फोन का मॉडल नंबर SM-A515F है। लिस्टिंग से इस बात का संकेत मिलता है कि Galaxy A51 में सैमसंग का एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर दिया जा सकता है, याद करा दें कि Galaxy A50s और Galaxy M30s में भी इसी चिपसेट का इस्तेमाल किया गया था।
 

Samsung Galaxy A51: सैमसंग गैलेक्सी ए51 गीकबेंच पर स्पॉट
Photo Credit: Geekbench

बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए51 ने गीकबेंच सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमश: 323 और 1185 स्कोर किया है। गीकबेंच डेटाबेस के अनुसार, सैमसंग Galaxy A51 में एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम वेरिएंट को उतारा जा सकता है। हालांकि, सैमसंग अपने आगामी गैलेक्सी ए51 के अन्य वेरिएंट को ज्यादा रैम के साथ भी उतार सकती है। गौर करने वाली बात यह कि सैमसंग गैलेक्सी ए51 Android 10 पर चलता है, यह इस बात का संकेत दे रहा है कि फोन नए One UI 2.0 के साथ उतारा जा सकता है।

कुछ समय पहले लीक से इस बात का पता चला था कि Samsung Galaxy A51 के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे और इसका प्राइमरी सेंसर 32 मेगापिक्सल का हो सकता है। इसके अलावा 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर, 2X ऑप्टिकल जूम के साथ 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर हो सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.