Samsung Galaxy A51 को मिला नया One UI 2.1 अपडेट, जुड़े नए कैमरा फीचर्स

Samsung Galaxy A51 अपडेट 336MB साइज़ के साथ आता है और इसमें जून 2020 सिक्योरिटी पैच भी शामिल किया गया है। मलेशिया में अपडेट रोल आउट हो गया है और यह स्पष्ट नहीं है कि यह अन्य क्षेत्रों में कब जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 23 जून 2020 19:12 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A51 को मिला One UI 2.1 लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच से है लैस
  • अपडेट में शामिल है 3 नए कैमरा फीचर्स और कई बग फिक्स
  • नया अपडेट सैमसंग गैलेक्सी ए51 की परफॉर्मेंस में भी लाता है सुधार

Samsung Galaxy A51 की भारत में कीमत 23,999 रुपये है

Samsung Galaxy A51 को लेटेस्ट अपडेट के जरिए कुछ कैमरा फीचर्स मिलने शुरू हो गए हैं। इन फीचर्स को पिछले One UI 2.1 अपडेट में शामिल किया जाना था। इन फीचर्स में सिंगल टेक, माई फिल्टर के साथ नाइट हाइपरलैप शामिल हैं। कंपनी ने इस अपडेट को  मलेशिया में फर्मवेयर वर्ज़न A515FXXU3BTF4 के साथ रोल आउट करना शुरू कर दिया है। तीन नए कैमरा फीचर्स के साथ, अपडेट जून 2020 सिक्योरिटी पैच भी ला रहा है।

Tizenhelp की रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy A51 में अपडेट के जरिए सिंगल टेक, माई फिल्टर्स और नाइट हाइपरलैप सहित तीन नए कैमरा फीचर जोड़े गए हैं। सिंगल टेक मोड यूज़र्स को 10 सेकंड के लिए वीडियो और फोटो कैप्चर करने का विकल्प देता है। माई फिल्टर मोड, यूज़र्स को अपनी तस्वीरों पर विभिन्न फिल्टर जोड़ने का विकल्प देता है। आखिर में, नाइट हाइपरलैप मोड है, जिसमें Samsung Galaxy A51 पर कम रोशनी वाले हाइपरलैप वीडियो बना सकते हैं। ये तीनों कैमरा फीचर गैलेक्सी ए51 को मई में लॉन्च हुए वन यूआई 2.1 अपडेट में मिलने चाहिए थे, जिसे फर्मवेयर वर्ज़न A515FXXU3BTD4 के साथ जारी किया गया था। उस अपडेट में फोन में एआर इमोजी, एक नया गैलरी ऐप, सैमसंग कीबोर्ड, म्यूज़िक शेयर और क्विक शेयर फीचर्स जोड़े गए थे, हालांकि इसमें सभी फीचर्स नहीं दिए गए। कुछ फीचर्स अब नए अपडेट में जारी किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, लेटेस्ट Samsung Galaxy A51 अपडेट  डिवाइस स्टेबिलिटी में सुधार, बग फिक्स और परफॉर्मेंस में सुधार भी लाता है।

A515FXXU3BTF4 अपडेट 336MB साइज़ के साथ आता है और इसमें जून 2020 सिक्योरिटी पैच भी शामिल किया गया है। मलेशिया में अपडेट रोल आउट हो गया है और यह स्पष्ट नहीं है कि यह अन्य क्षेत्रों में कब जारी किया जाएगा। हालांकि, यह यह आपको मिला है या नहीं, इसे जांचने के लिए आप अपने फोन की सेटिंग्स के अंदर सॉफ्टवेयर अपडेट विकल्प को जांच सकते हैं।


रिपोर्ट के अनुसार, कुछ अन्य कैमरा फीचर थे जो मई में सैमसंग गैलेक्सी ए51 पर जोड़े जाने थे, जिनमें एआर ज़ोन, लाइव कैप्शन मोड और प्रो मोड शामिल थे। सैमसंग ने इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है कि ये फीचर्स Galaxy A51 पर कब पहुंचेंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright, vivid display
  • Clean, feature-rich software
  • Good battery life
  • Bad
  • Biometric authentication isn’t very quick
  • Underwhelming performance for the price
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.