Samsung के इन 3 स्मार्टफोन को नहीं मिलेगा सिक्योरिटी सपोर्ट, क्या आपके पास भी है ये डिवाइस?

जैसा कि सभी डिवाइस के साथ होता है, इन मॉडल्स को भले ही सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त न हो, तब भी ये बिना किसी परेशानी के चलते रहेंगे। हालांकि, पुराने मॉडल्स में लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच की कमी अटैकर्स के लिए कई तरह के सिक्योरिटी लूपहोल खोल देते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 जून 2024 21:13 IST
ख़ास बातें
  • Samsung ने तीन मॉडल्स के लिए सपोर्ट बंद करने की घोषणा की है
  • इनमें Samsung Galaxy A51 5G, Galaxy A41 और Galaxy M01 शामिल हैं
  • तीनों स्मार्टफोन 2020 में मार्च और जून के बीच लॉन्च हुए थे

Samsung Galaxy A51 5G (ऊपर तस्वीर में) को Android 10 के साथ लॉन्च किया गया था

मोबाइल फोन निर्माता समय-समय पर अपने पुराने मॉडल्स के लिए सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी सपोर्ट बंद करते रहते हैं। इनमें से एक Samsung भी है। कंपनी ने कथित तौर पर Galaxy A51 5G, Galaxy A41 और किफायती मॉडल Galaxy M01 के लिए सपोर्ट बंद करने की घोषणा की है। सभी स्मार्टफोन को लॉन्च हुए 4 वर्ष से ज्यादा हो गए हैं। बता दें कि सैमसंग अपने डिवाइस के लिए चार वर्ष तक सिक्योरिटी अपडेट जारी करती है। वहीं, कुछ नए और चुनिंदा मॉडल्स को कंपनी पांच वर्षों तक सपोर्ट प्रदान करने का वादा कर रही है।

SamMobile के अनुसार, अपने गैलेक्सी डिवाइस के लिए जून 2024 सिक्योरिटी अपडेट जारी करने के बाद, अब कंपनी ने तीन मॉडल्स के लिए सपोर्ट बंद करने की घोषणा की है। इनमें Samsung Galaxy A51 5G, Galaxy A41 और Galaxy M01 शामिल हैं। तीनों स्मार्टफोन 2020 में मार्च और जून के बीच लॉन्च हुए थे। ऐसे में कंपनी के वादे अनुसार, इन्हें चार वर्णों के लिए नियमित सिक्योरिटी अपडेट मिलना था। अब, तय समयसीमा खत्म होने के बाद, Samsung के इन स्मार्टफोन को सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलेंगे।

रिपोर्ट आगे बताती है कि Galaxy A51 5G को तीन प्रमुख Android OS अपग्रेड प्राप्त हुए थे। यह मॉडल Android 10 के साथ लॉन्च हुआ था और वर्तमान में Android 13 पर चल रहा है। वहीं, Galaxy A41 और Galaxy M01 को दो Android ओएस अपग्रेड प्राप्त हुए। ये दोनों मॉडल्स भी Android 10 के साथ पेश किए गए थे और Android 12 पर चल रहे हैं।

जैसा कि सभी डिवाइस के साथ होता है, इन मॉडल्स को भले ही सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त न हो, तब भी ये बिना किसी परेशानी के चलते रहेंगे। हालांकि, पुराने मॉडल्स में लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच की कमी अटैकर्स के लिए कई तरह के सिक्योरिटी लूपहोल खोल देते हैं। रिपोर्ट कहती है कि आने वाले समय में इन मॉडल्स में सिक्योरिटी को लेकर कुछ गंभीर खामियां पाए जाने पर ऐसा हो सकता है कि कंपनी इनके लिए एक या दो अपडेट जारी कर दे, लेकिन ऐसा होने की संभावना काफी कम होती है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.71 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  10. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  11. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  14. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.