Samsung Galaxy A50s भारत में 11 सितंबर को हो सकता है लॉन्च

Samsung Galaxy A50s के लॉन्च के संबंध में सैमसंग इंडिया ने सोमवार को ट्विटर पर एक वीडियो टीज़र पोस्ट किया जिसमें भारत में गैलेक्सी ए सीरीज़ के सफर को दिखाया गया है।

Samsung Galaxy A50s भारत में 11 सितंबर को हो सकता है लॉन्च

Samsung Galaxy A50s है 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस

ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए50एस में सुपर स्टेडी वीडियो स्टेबलाइज़ेशन फीचर है
  • 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है Samsung Galaxy A50s में
  • Samsung Galaxy A50s है सैमसंग गैलेक्सी ए50 का अपग्रेड
विज्ञापन
Samsung Galaxy A50s को भारत में बुधवार यानी 11 सितंबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से नए फोन के लॉन्च का टीज़र ज़ारी किया है। सैमसंग गैलेक्सी ए50एस को बीते महीने गैलेक्सी ए50 के अपग्रेड के तौर पर पेश किया गया था। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले है।

याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी ए50एस के साथ कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी ए30एस को भी लॉन्च किया था। इसे भी बुधवार को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में कंपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के नए सैमसंग गैलेक्सी ए20एस को भी लॉन्च कर सकती है।

लॉन्च के संबंध में सैमसंग इंडिया ने सोमवार को ट्विटर पर एक वीडियो टीज़र पोस्ट किया जिसमें भारत में गैलेक्सी ए सीरीज़ के सफर को दिखाया गया है। टीज़र वीडियो में बताया गया है कि लॉन्च इवेंट 11 सितंबर को आयोजित होगा। हालांकि, कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि वह इस दिन किस फोन को लॉन्च करेगी।

दूसरी तरफ, सैमसंग ने हाल ही में सोशल मीडिया पर Galaxy A50s के लिए कॉन्टेस्ट आयोजित किया था। संभवतः यह इशारा है कि कंपनी बुधवार को यही फोन भारत में लॉन्च करने वाली है।

सैमसंग गैलेक्सी ए50एस के साथ Samsung ने बीते महीने सैमसंग गैलेक्सी ए30एस को भी लॉन्च किया था। संभव है कि कंपनी सैमसंग गैलेक्सी ए20एस को भी लॉन्च करे जो अब तक सुर्खियों का हिस्सा रहा है।
 

Samsung Galaxy A50s specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए50एस में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। लेकिन सैमसंग ने मॉडल के नाम का खुलासा नहीं किया है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी या 6 जीबी। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी या 128 जीबी। फोन 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट भी करेगा। अब बात कैमरा सेटअप की। सैमसंग गैलेक्सी ए50एस रियर कैमरे के मामले में बड़ा अपग्रेड है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ आता है। इसमें 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है, 123 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ। साथ में 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फोन का सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है।

सैमसंग गैलेक्सी ए50एस में सुपर स्टेडी वीडियो स्टेबलाइज़ेशन फीचर है। इस फीचर की झलक हमें सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज़ में मिल चुकी है। लेकिन यह सिर्फ फुल-एचडी रिजॉल्यूशन और वाइड-एंगल कैमरे के साथ काम करता है। गैलेक्सी ए50एस की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.5 x 74.5 x 7.7 मिलीमीटर है और वज़न 169 ग्राम। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright, vivid display
  • Good photos in daylight
  • Useful software features
  • कमियां
  • Underwhelming performance for the price
  • Weak camera performance in low light
  • Generic design, average build quality
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9611
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »