Samsung Galaxy A50 और Galaxy A30 की बिक्री आज रात से

Samsung Galaxy A30 और Galaxy A50 की बिक्री आज रात मध्यरात्रि से शुरू होगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 1 मार्च 2019 17:13 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A50 की शुरुआती कीमत है 19,990 रुपये
  • Samsung Galaxy A50 के दो वेरिएंट हुए हैं लॉन्च
  • सैमसंग गैलेक्सी ए30 की कीमत 16,990 रुपये तय की गई है

Samsung Galaxy A50 और Galaxy A30 की बिक्री आज रात से

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung ने भारत में Galaxy A30 और Galaxy A50 स्मार्टफोन को हाल ही में लॉन्च किया है। सैमसंग ने गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए50 के साथ भारतीय बाजार में Galaxy A10 स्मार्टफोन को भी उतारा था। Samsung Galaxy A30 और Galaxy A50 की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और सैमसंग ई-शॉप पर मध्यरात्रि से शुरू होगी। सैमसंग ब्रांड के दोनों ही मॉडल पार्ट्नर रिटेल स्टोर पर कल यानी 2 मार्च से मिलने लगेंगे।

वहीं, दूसरी तरफ Samsung Galaxy A10 की बिक्री 20 मार्च से भारत में शुरू हो जाएगी। सैमसंग गैलेक्सी ए50 के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को भारत में 19,990 रुपये में बेचा जाएगा। इसके 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 22,990 रुपये होगी। फोन ब्लू, व्हाइट और ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। दूसरी तरफ, सैमसंग गैलेक्सी ए30 की कीमत 16,990 रुपये तय की गई है, यह मॉडल रेड, ब्लू और ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। गैलेक्सी ए10 को 8,490 रुपये में बेचा जाएगा।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A50 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग Galaxy A50 में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू स्क्रीन है, फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 91:6 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ। गैलेक्सी ए50 में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9610 प्रोसेसर दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी और 6 जीबी रैम मौज़ूद होंगे।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A50 में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे हैं। रियर पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल सेंसर, एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल फिक्स्ड फोकस सेंसर और एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इस फोन में फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके अलावा हैडंसेट सैमसंग के इंटेलीजेंट सीन ऑप्टिमाइज़र के साथ आता है।
Advertisement

Galaxy A50 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसकी बैटरी 4000 एमएएच की है जो फास्ट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

Samsung Galaxy A30 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ए30 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। यह दो रियर कैमरों के साथ आएगा। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाले 16 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा। इस फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
Advertisement

Galaxy A30 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। गैलेक्सी ए30 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के ज़रिए यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid Super AMOLED display
  • Up-to-date software
  • Solid battery life
  • Built well
  • Bad
  • Weak speaker
  • Fingerprint sensor isn’t easily accessible
  • Underwhelming cameras
  • Processor not competitive enough at the price
  • Sluggish face recognition
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks great
  • Very good display
  • Impressive battery life
  • Useful camera features
  • Bad
  • Bloatware and spammy notifications
  • Low-light camera performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

25-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  5. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  5. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  8. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  9. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  10. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.