Samsung Galaxy A42 5G के सारे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक

Samsung ने गैलेक्सी ए42 5जी के सारे स्पेसिफिकेशन का खुलासा एक इंफोग्राफिक के ज़रिए किया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2020 17:08 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए42 5जी की उपलब्धता का खुलासा अभी नहीं
  • फोन की कीमत EUR 369 (करीब 31,800 रुपये) है
  • 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है Samsung Galaxy A42 5G में
Samsung Galaxy A42 5G को करीब महीने भर पहले लॉन्च करने के बाद अब उसके सारे स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठा लिया गया है। Samsung के इस फोन के रैम पर आधारित तीन अलग-अलग वेरिएंट होंगे। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए42 5जी में वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच है। यह 15 वॉट की एडिप्टिव फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। गौर करने वाली बात है कि यह सैमसंग गैलेक्सी ए41 का अपग्रेड है। गैलेक्सी ए42 5जी ज़्यादा बड़ी बैटरी और ज्यादा स्टोरेज क्षमता के साथ आता है। नए फोन तीन रंगों में उपलब्ध कराया जाएगा।

Samsung ने गैलेक्सी ए42 5जी के सारे स्पेसिफिकेशन का खुलासा एक इंफोग्राफिक के ज़रिए किया है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A42 5G specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए42 5जी में 6.6 इंच का एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। माना जा रहा है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर है। फोन में 128 जीबी स्टोरेज के साथ 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी रैम के विकल्प हैं। स्मार्टफोन में माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए स्टोरेज भी बढ़ाना संभव है।
 

फोटो और वीडियो के लिए Samsung Galaxy A42 5G स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, अपर्चर एफ/ 1.8 है। इसके अलावा एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा सेटअप में 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी है। इसके अलावा मैक्रो लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा दिया गया है। फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मौज़ूद है।
Advertisement

Samsung Galaxy A42 5G प्रिज़्म डॉट ब्लैक, प्रिज़्म डॉट ग्रे, प्रिज़्म डॉट व्हाइट रंग में मिलेगा। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.4x75.9x8.6 मिलीमीटर और वज़न 190 ग्राम है।
 

Samsung Galaxy A42 5G price

सैमसंग गैलेक्सी ए42 5जी की उपलब्धता का खुलासा अभी नहीं हुआ है। फोन की कीमत EUR 369 (करीब 31,800 रुपये) है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.