Samsung Galaxy A41 में होगा ट्रिपल रियर कैमरा, लीक रेंडर्स में मिली डिज़ाइन की झलक

Samsung Galaxy A41 के इन कथित रेंडरर्स में फोन में इन्फिनिटी-यू डिस्प्ले और बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप होने की जानकारी मिलती है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 फरवरी 2020 16:28 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A41 में ट्रिपल रियर कैमरा शामिल हो सकता है
  • दावा है कि बैक कैमरा सेटअप का मेन सेंसर 48-मेगापिक्सल का होगा
  • सैमसंग गैलेक्सी ए41 के रेंडर्स में इनफिनिटी-यू डिस्प्ले देखा जा सकता है

Samsung Galaxy A41 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हो सकता है

Samsung Galaxy A41 को लेकर भी अब लीक्स आने शुरू हो गए हैं। स्मार्टफोन गैलेक्सी ए-सीरीज़ का मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा और अब नया लीक इस फोन के डिज़ाइन की झलक दिखाता है। गैलेक्सी ए41 का नया लीक एक कथित हाई-रिजॉल्यूशन रेंडर (ग्राफिक्स द्वारा बनाई तस्वीर) है, जो ना केवल स्मार्टफोन के डिज़ाइन की झलक दिखाता है, बल्कि इसकी प्रमुख स्पेसिफिकेशन का अंदाज़ा भी देता है। बता दें सैमसंग ने पिछले साल दिसंबर में गैलेक्सी ए51 और गैलेक्सी ए71 को लॉन्च किया था और अब गैलेक्सी ए11, गैलेक्सी ए21 और गैलेक्सी ए41 को लेकर आ रहे लीक्स इनके जल्द लॉन्च होने की तरफ इशारा कर रहे हैं। लीक हुए रेंडर से पता चलता है कि फोन इन्फिनिटी-यू डिस्प्ले के साथ आएगा। इस लीक में Samsung Galaxy A41 में ट्रिपल रियर कैमरा शामिल होने की भी जानकारी मिलती है।

सैमसंग गैलेक्सी ए41 के इन कथित रेंडरर्स को टिपस्टर OneLeaks के साथ मिलकर PriceBaba ने साझा किए गए हैं। रेंडर्स से पता चलता है कि फोन में इन्फिनिटी-यू डिस्प्ले होगा और इसके चारों ओर पतले बेज़ेल होंगे। फोन के नीचे की तरफ छोटी चिन होगी और बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। बैक पैनल के ऊपरी बायीं तरफ दिया गया यह रियर कैमरा सेटअप आयताकार-आकार के मॉड्यूल में आता है। रेंडरर्स से यह भी जानकारी मिलती है कि फोन ग्लॉसी व्हाइट और मैटे ब्लैक फिनिश में लॉन्च होगा और इसमें ऐज मेटल के बने होंगे। सैमसंग गैलेक्सी ए41 में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल निचले हिस्से पर दिए जाएगा, जबकि पावर और वॉल्यूम बटन दायें किनारे पर सेट होंगे। डिस्प्ले किनारों से सपाट होगा।

लीक में बताई गई स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, टिप्सटर का दावा है कि सैमसंग गैलेक्सी ए41 में 6 से 6.1 इंच साइज़ का डिस्प्ले होगा। इसके अलावा रियर कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा शामिल होने की उम्मीद है। अन्य दो कैमरों के बारे में किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है। रेंडर में पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिखाई दिया है, जो संभावित फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल होने की तरफ इशारा करता है। अंत में, रिपोर्ट यह भी बताती है कि फोन का डायमेंशन 150x70x7.9 एमएम हो सकता है और कैमरा बम्प के चारों ओर की कुल मोटाई 8.9 एमएम हो सकती है।

पिछले लीक से पता चलता है कि Samsung Galaxy A41 स्मार्टफोन Android 10 पर आधारित वन यूआई पर चलेगा। इसमें 4 जीबी रैम होगी और मीडियाटेक हीलियो पी65 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके अलावा गैलेक्सी ए41 में 3,500 एमएएच क्षमता की बैटरी दी जाएगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  2. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  3. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  3. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  5. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  7. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  8. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  9. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  10. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.