Samsung Galaxy A40 की तस्वीरें लीक, दो रियर कैमरे और इनफिनिटी-यू डिस्प्ले की मिली झलक

Samsung Galaxy A40 की तस्वीरें लीक हो गई हैं। लीक हुई तस्वीरों से फोन के डिजाइन के बारे में पता चलता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 मार्च 2019 17:03 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A40 में हो सकता है एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर
  • चार कलर ऑप्शन में आ सकता है Samsung Galaxy A40
  • Galaxy A40 के पिछले हिस्से में मिली फिंगरप्रिंट सेंसर की झलक

Samsung Galaxy A40 की तस्वीरें लीक, दो रियर कैमरे और इनफिनिटी-यू डिस्प्ले की मिली झलक

Photo Credit: WinFuture.de

Samsung Galaxy A40 के रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) लीक हो गए हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए40 की लीक हुई तस्वीर से फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन के बारे में पता चलता है। Galaxy A40 स्मार्टफोन को 10 अप्रैल 2019 को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। सैमसंग गैलेक्सी ए40 कंपनी की नई गैलेक्सी ए-सीरीज़ का हिस्सा होगा। Samsung की नई Galaxy A-सीरीज़ के अंतर्गत Galaxy A10, Galaxy A20, Galaxy A30 और Galaxy A50 को लॉन्च किया जा चुका है।

गैलेक्सी ए40 कंपनी का मिड-रेंज स्मार्टफोन हो सकता है। जर्मन वेबसाइट WinFuture.de ने तस्वीरों को पब्लिश किया है। कथित लीक रेंडर को देखने से पता चलता है कि फोन के फ्रंट पैनल पर इनफिनिटी-यू डिस्प्ले है। फोन के निचले हिस्से का बॉर्डर थोड़ा मोटा है। Galaxy A40 के पिछले हिस्से में सिंगल एलईडी फ्लैश के साथ दो रियर कैमरे और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
 

Samsung Galaxy A40 से अगले महीने 10 अप्रैल को उठ सकता है पर्दा
Photo Credit: Winfuture.de

फोन के निचले हिस्से में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ स्पीकर ग्रिल, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और माइक्रोफोन है। वॉल्यूम और पावर बटन फोन के दाहिनी तरफ दिए गए हैं। Samsung Galaxy A40 में 5.7 इंच की स्क्रीन, एक्सीनॉस 7885 चिपसेट, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। इसके अलावा फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह हैंडसेट ब्लैक, ब्लू, कोरल और व्हाइट रंग में मिलेगा। Galaxy A40 स्मार्टफोन अन्य गैलेक्सी ए-सीरीज़ के फोन की तरह एंड्रॉयड 9 पाई के साथ आ सकता है।

रिपोर्ट में लिखा है कि यूरोप में Samsung Galaxy A40 की कीमत 250 यूरो (लगभग 20,300 रुपये) हो सकती है। कंपनी ने फिलहाल इस बात की जानकारी तो नहीं दी कि अगले महीने कौन-कौन से हैंडसेट से पर्दा उठेगा लेकिन उम्मीद है कि Galaxy A40 के साथ Galaxy A90, Galaxy A60 और Galaxy A70 को भी लॉन्च किया जा सकता है। पिछले महीने कंपनी की यूनाइटेड किंगडम वेबसाइट पर Galaxy A40 की मौज़ूदगी की पुष्टि की गई थी। केवल इतना ही नहीं, Samsung Galaxy A40 की झलक यूरोप सपोर्ट पेज पर भी मिली थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  14. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  15. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  9. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.