Samsung Galaxy A40 को मिला अहम सर्टिफिकेशन, जल्द होगा लॉन्च

Samsung ने हाल ही में भारतीय मार्केट में अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के तीन स्मार्टफोन उतारे थे। ऐसा लगता है कि जल्द ही Samsung Galaxy A40 भी सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ परिवार का हिस्सा बन जाएगा।

Samsung Galaxy A40 को मिला अहम सर्टिफिकेशन, जल्द होगा लॉन्च

Samsung Galaxy A50

ख़ास बातें
  • FCC डेटाबेस पर SMA405FN मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया
  • इससे पहले सैमसंग गैलेक्सी ए40 का प्रोडक्ट पेज लाइव
  • Samsung Galaxy A40 की कीमत 249 यूरो (करीब 20,000 रुपये) होने का दावा
विज्ञापन
Samsung ने हाल ही में भारतीय मार्केट में अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के तीन स्मार्टफोन उतारे थे। हम Galaxy A10, Galaxy A30 और Galaxy A50 की बात कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि जल्द ही Samsung Galaxy A40 भी सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ परिवार का हिस्सा बन जाएगा। क्योंकि इस फोन यूएस एफसीसी सर्टिफिकेशन मिल गया है। Samsung Galaxy A40 को हाल ही में कंपनी की यूनाइटेड किंगडम वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। यह फोन Geekbench पर लिस्ट भी हो चुका है। एफसीसी से सर्टिफिकेशन मिल जाने के बाद सैमसंग गैलेक्सी ए40 को जल्द लॉन्च किए जाने की संभावना और प्रबल हो गई है।

Samsung Galaxy A40 को FCC डेटाबेस पर SMA405FN मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। एफसीसी के कागजातों के मुताबिक, सैमसंग के इस फोन में 5.7 इंच का डिस्प्ले होगा। फोन डुअल-बैंड वाई-फाई (802.11 ए/बी/जी/एन/एसी) और ब्लूटूथ 5.0 एलई से लैस होगा। सैमसंग गैलेक्सी ए40 की एफसीसी लिस्टिंग के बारे में जानकारी सबसे पहले MySmartPrice द्वारा दी गई। लिस्टिंग से फोन के प्रोसेसर, कैमरा सेटअप या स्टोरेज के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

इससे पहले सैमसंग गैलेक्सी ए40 का प्रोडक्ट पेज लाइव हुआ था। यह लिस्टिंग कंपनी की यूनाइटेड किंगडम वेबसाइट पर हुई। लॉन्च होने से पहले Samsung Galaxy A40 की कीमत भी लीक हुई है। दावा किया गया है कि Samsung Galaxy A40 की कीमत 249 यूरो (करीब 20,000 रुपये) होगी। फोन जल्द ही यूरोप में लॉन्च होगा। फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई ओएस पर चलेगा। इसे सबसे पहले यूरोप में लॉन्च किया जाएगा। बाद में इसे भारतीय मार्केट में भी लाया जाएगा।

Samsung Galaxy A40 का सपोर्ट पेज कंपनी की जर्मन वेबसाइट पर पहले से लाइव है। इस स्मार्टफोन में एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और एंड्रॉयड पाई दिए जाने की उम्मीद है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और टीओएफ 3डी सेंसर होने की भी खबर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »