Samsung Galaxy A34 5G आया NBTC वेबसाइट पर नजर, 48MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ करेगा डेब्यू!

Samsung मार्केट में Samsung Galaxy S23 सीरीज के फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद अब मिड-रेंज गैलेक्सी ए-सीरीज लॉन्च करने वाली है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 फरवरी 2023 16:13 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A34 5G में 6.6 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी।
  • गैलेक्सी ए34 5जी में MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर आएगा।
  • Galaxy A34 5G मॉडल नंबर SM-A346E/DSN के साथ नजर आया है।

Samsung Galaxy S23 सीरीज 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ 74999 रुपये से शुरू है।

Photo Credit: Samsung

Samsung मार्केट में Samsung Galaxy S23 सीरीज के फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद अब मिड-रेंज गैलेक्सी ए-सीरीज लॉन्च करने वाली है। नेक्स्ट जनरेशन की ए-सीरीज को लेकर पहले से ही कई लीक्स आ चुके हैं। अब हाल ही में आई एक रिपोर्ट में Galaxy A34 5G के स्पेसिफिकेशंस, कलर और स्टोरेज ऑप्शन की जानकारी मिली थी। अब यह फोन NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी नजर आया है। यहां हम आपको Samsung के आगामी स्मार्टफोन Galaxy A34 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Galaxy A34 5G मॉडल नंबर SM-A346E/DSN के साथ नजर आया है। Samsung Galaxy A34 5G के लिए नेशनल ब्रॉडकास्टिंग और टेलीकॉम्युनिकेशन कमिशन (NBTC) लिस्टिंग सिर्फ डिवाइस का मॉडल नंबर दिखाती है और इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, फोन पहले गीकबेंच डाटाबेस पर नजर आ चुका है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A34 5G के स्पेसिफिकेशंस


गीकबेंच लिस्टिंग ने कंफर्म किया है कि गैलेक्सी ए34 5जी में MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर आएगा। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 5GB RAM का सपोर्ट मिलेगा। वहीं कुछ रीजन में फोन Exynos 1380 चिपसेट के साथ आ सकता है।

डिस्प्ले की बात की जाए तो Samsung Galaxy A34 5G में 6.6 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका FHD + रेजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट होगा। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो यह आगामी सैमसंग गैलेक्सी A34 5G स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। इस फोन के रियर में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल हो सकता है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।
Advertisement

बैटरी की बात की जाए तो इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है। वहीं हाल ही में FCC सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से साफ हुआ है कि यह फोन 25W तक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। सेफ्टी की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन IP67 रेटिंग के साथ आएगी जो कि इसकी धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  11. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  5. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  7. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  9. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.