Samsung Galaxy A31 की कीमत हुई कम, साथ में कैशबैक ऑफर

Samsung Galaxy A31 की कीमत पहले 21,999 रुपये थी। इसका दाम अब 20,999 रुपये है। बता दें कि यह कीमत 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 2 जुलाई 2020 12:56 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए31 एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI पर चलता है
  • Samsung Galaxy A31 की बैटरी 5,000 एमएएच की है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए31 चार रियर कैमरों के साथ आता है
Samsung Galaxy A31 की कीमत भारत में 1,000 रुपये कम हो गई है। कीमत में कटौती के अलावा Samsung ने ग्राहकों के लिए कैशबैक ऑफर्स का ऐलान किया है। इसके लिए ग्राहकों को आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करना होगा। दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी ए31 को भारत में जून में लॉन्च किया था। यह तीन रंगों और एक मात्र स्टोरेज मॉडल में उपलब्ध है। फोन चार रियर कैमरे, मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है। Samsung ने हाल ही में Samsung Galaxy A51 के लिए भी कई ऑफर्स का ऐलान किया था।
 

Samsung Galaxy A31 price in India, offers

सैमसंग गैलेक्सी ए31 की कीमत पहले 21,999 रुपये थी। इसका दाम अब 20,999 रुपये है। बता दें कि यह कीमत 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। फोन अमेज़न इंडिया और सैमसंग इंडिया की साइट पर नई कीमत में उपलब्ध है। ग्राहक इस फोन को प्रिज़्म क्रश ब्लैक, प्रिज़्म क्रश ब्लू और प्रिज़्म क्रश व्हाइट रंग में खरीद सकते हैं।


Samsung ने ऐलान किया है कि ग्राहक Samsung Galaxy A31 खरीदने के लिए आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करेंगे, तो उन्हें 1,000 रुपये कैशबैक मिलेगा। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि ये ऑफर्स ऑफलाइन प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध हैं या नहीं।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A31 specifications

डुअल-सिम सैमसंग गैलेक्सी ए31 एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) इनफिनिटी-यू डिस्प्ले दिया गया है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। सैमसंग गैलेक्सी ए31 में मीडियाटेक हीलियो पी65 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। मार्केट में गैलेक्सी ए31 का एक मात्र वेरिएंट लाया गया है। यह 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौज़ूद है।

Samsung Galaxy A31 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। बैटरी 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है और इसमें कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए31 चार रियर कैमरों के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जिसे वाटरड्रॉप नॉच में जगह मिली है। सैमसंग गैलेक्सी ए31 में सैमसंग पे और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid battery life
  • Vivid display
  • One UI is good
  • Bad
  • Underwhelming system performance
  • Mediocre cameras
  • Fingerprint sensor isn’t quick
  • Slightly boring design
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी65

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.