Samsung Galaxy A30 के लिए जारी हुआ Android 10 पर आधारित One UI 2.0 अपडेट

Samsung Galaxy A30 को भारत में पिछले साल लॉन्च किया गया था। लॉन्च के समय से यह फोन एंड्रॉयड 9 पर आधारित One UI पर काम कर रहा था। अब गैलेक्सी ए30 को Android 10 पर आधारित वन यूआई 2.0 अपडेट मिल गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 फरवरी 2020 12:47 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A30 में अब डार्क मोड फीचर भी जोड़ दिया गया है
  • Android 10 पर आधारित इस वन यूआई अपडेट में कुछ फीचर्स को हटा दिया गया है
  • अपडेट के बाद गैलेक्सी ए30 फरवरी सिक्योरिटी पैच पर अपग्रेड हो जाएगा

Samsung A30 को भारत में 16,990 रुपये में लॉन्च किया गया था

Samsung Galaxy A30 को भारत में  Android 10 पर आधारित One UI 2.0 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह अपडेट फोन में कुछ सुधार लाता है और फोन को लेटेस्ट फरवरी 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच पर अपडेट कर देता है। गैलेक्सी ए30 को अपडेट जनवरी 2020 में मिलना था, लेकिन कंपनी ने अपडेट का जारी करने की योजना को अस्थाई रूप से रोक लगा दी थी और अब यह अपडेट सभी गैलेक्सी ए30 यूज़र्स के लिए जारी किया जा रहा है।

याद दिला दें कि सैमसंग ने Galaxy A30 को पिछले साल फरवरी में एंड्रॉडय 9 पर आधारित वन यूआई के साथ लॉन्च किया था। कंपनी ने फोन के लिए समय समय पर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैक अपडेट जारी किया था, लेकिन अब इस अपडेट में कंपनी ने फोन के एंड्रॉयड को भी अपग्रेड कर दिया है।
Advertisement

SamMobile के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए30 के लिए जारी किया गया यह अपडेट वर्ज़न नंबर A305FDDU4BTB3 के साथ आता है। अपडेट में गैलेक्सी ए30 में पहले से आए कुछ फीचर्स को हटा दिया गया है। हटाए गए फीचर्स में स्क्रीन रिकॉर्डर फीचर भी शामिल है। हालांकि फोन में एंड्रॉयड 10 में आने वाले फीचर्स को जोड़ा गया है। इनमें डार्क मोड और बेहतर डिजिटल वेलबींग आदि फीचर्स शामिल हैं।

सैमसंग के द्वारा दिए गए चेंजलॉग में अपडेट में फरवरी 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच शामिल होने की जानकारी दी गई है। इस एंड्रॉयड 10 अपडेट का डाउनलोड साइज़ 1.5 जीबी है। ऐसा हो सकता है कि यह अपडेट सभी यूज़र्स तक पहुंचने में थोड़ा समय लगाए। अकसर कंपनियां अपडेट को फ़ेज्ड तरीके से जारी करती है, जिसमें शुरुआत में अपडेट कुछ यूज़र्स के लिए जारी होता है और धीरे-धीरे सभी यूज़र्स को मिलना शुरू होता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid Super AMOLED display
  • Up-to-date software
  • Solid battery life
  • Built well
  • Bad
  • Weak speaker
  • Fingerprint sensor isn’t easily accessible
  • Underwhelming cameras
  • Processor not competitive enough at the price
  • Sluggish face recognition
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy A30, Samsung Galaxy A30 Update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  2. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  2. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  3. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  4. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  5. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  6. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  7. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  8. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  9. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  10. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.