Samsung Galaxy A30 और Galaxy A50 भारत में 28 फरवरी को हो सकते हैं लॉन्च

Samsung मुंबई में 28 फरवरी को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इसके लिए कंपनी ने प्रेस इनवाइट भेज दिए हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 फरवरी 2019 18:24 IST
ख़ास बातें
  • 27 फरवरी को भी एक इवेंट आयोजित करने वाली है Samsung
  • इन दोनों फोन में Samsung Galaxy A50 ज़्यादा प्रीमियम है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए50 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा
Samsung मुंबई में 28 फरवरी को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इसके लिए कंपनी ने प्रेस इनवाइट भेज दिए हैं। इस इवेंट में किस प्रोडक्ट को लॉन्च किया जाएगा, इसका खुलासा सैमसंग ने नहीं किया है। लेकिन उम्मीद है कि कंपनी Samsung Galaxy A50 और Samsung Galaxy A30 से पर्दा उठाएगी। गौर करने वाली बात है कि दोनों ही फोन को हाल ही में पेश किया गया है। ये दोनों ही हैंडसेट अपग्रेडेड गैलेक्सी ए सीरीज़ का हिस्सा हैं। इस सीरीज़ को अब भारत में लाए जाने की उम्मीद है। दूसरी तरफ, Samsung नई दिल्ली में 27 फरवरी को भी एक इवेंट आयोजित करेगी। इस दिन Samsung Galaxy M30 को पेश किया जाएगा।

Samsung का यह मुंबई इवेंट गैलेक्सी एम30 के लॉन्च इवेंट के ठीक एक दिन बाद है। लेकिन इनवाइट से फोन के बारे में ज़्यादा कुछ नहीं पता चल पाया है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि Samsung 'Galaxy A' सीरीज़ के नए हैंडसेट 28 फरवरी को लॉन्च करेगी। Samsung India के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर रंजीवजीत सिंह ने इसकी पुष्टि कर दी है। भारत में गैलेक्सी ए सीरीज़ की माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है।

इसके अलावा सैमसंग मेंबर्स ऐप से पहले ही खुलासा हो चुका है कि 28 फरवरी को भारत में सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ के फोन लॉन्च होंगे। अब यह देखना बेहद ही रोचक होगा कि सैमसंग एक हैंडसेट लाती है या दो।

इन हैंडसेट की भिड़ंत Asus, Oppo, Vivo और Xiaomi जैसे ब्रांड के फोन से होगी। इन दोनों फोन में Samsung Galaxy A50 ज़्यादा प्रीमियम है। यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। Galaxy A30 में डुअल रियर कैमरा सेटअप और रियर कैमरा सेंसर है।
 

Samsung Galaxy A50 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ए50 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 25 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 4000 एमएएच की बैटरी है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एक सेंसर 25 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा 5 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के सेंसर दिए गए हैं। रैम पर आधारित दो विकल्प हैं- 4 जीबी और 6 जीबी। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। इसके अलावा 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है।
 

Samsung Galaxy A30 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ए30 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर और 4,000 एमएएच की बैटरी है। यह डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। यह 3 जीबी और 4 जीबी रैम के साथ आएगा। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प होंगे- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल से पहले लॉन्च हो सकता है Xiaomi 18 Pro
  2. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Citroen E-C3X Launched in India: 320Km रेंज, JBL ऑडिया सिस्टम के साथ आई Tata Punch EV राइवल!
  4. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. OnePlus Nord Buds 4 में होगी 54 घंटे की बैटरी, 25 जून को होने जा रहे लॉन्च
  6. Honor X80 Pro Max में मिलेगी 11,000mAh की पावरफुल बैटरी, 10,000 निट्स की ब्राइटनेस
  7. Haier HQLED P7 Pro सीरीज Google TV लॉन्च, Gemini AI के साथ धांसू फीचर्स से लैस
  8. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Haier HQLED P7 Pro सीरीज Google TV लॉन्च, Gemini AI के साथ धांसू फीचर्स से लैस
  2. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  4. OnePlus Nord Buds 4 में होगी 54 घंटे की बैटरी, 25 जून को होने जा रहे लॉन्च
  5. Honor X80 Pro Max में मिलेगी 11,000mAh की पावरफुल बैटरी, 10,000 निट्स की ब्राइटनेस
  6. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. कॉल और SMS के लिए कम प्राइस वाले प्लान नहीं पेश करेंगी टेलीकॉम कंपनियां! 
  8. Samsung का नया AI फीचर फोटो देखकर बताएगा आपके पालतू जानवर की बीमारी
  9. 130 फीट का एस्टरॉयड पहुंच रहा है धरती के पास! नासा ने दी चेतावनी
  10. Asus ने नया लैपटॉप Dawn 7S Ryzen Edition किया लॉन्च, 16GB रैम, Ryzen AI चिप से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.