Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

Samsung Galaxy A27 5G में Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वेरिएंट को IMEI के डेटाबेस पर देखा गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2026 20:39 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 3 हो सकता है
  • Samsung Galaxy A27 5G में Adreno 710 GPU मिल सकता है
  • यह पिछले वर्ष मार्च में पेश किए गए Samsung Galaxy A26 5G की जगह लेगा

यह पिछले वर्ष मार्च में पेश किए गए Samsung Galaxy A26 5G की जगह ले सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Samsung का Samsung Galaxy A27 5G जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। Samsung Galaxy A27 5G में ऑक्टाकोर प्रोसेसर 2.40 GHz की पीक क्लॉक स्पीड के साथ हो सकता है। यह पिछले वर्ष मार्च में पेश किए गए Samsung Galaxy A26 5G की जगह ले सकता है। 

बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर सैमसंग के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - SM-A276B के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Samsung Galaxy A27 5G हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 3 दिया जा सकता है। यह लगभग दो वर्ष पुराना प्रोसेसर है। इस प्रोसेसर का इस्तेमाल करने का कारण चिपसेट्स की बढ़ती कॉस्ट हो सकता है। Samsung Galaxy A27 5G में Adreno 710 GPU मिल सकता है। Geekbench पर इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 777 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,802 प्वाइंट्स का स्कोर दिया गया है। 

Samsung Galaxy A27 5G में Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वेरिएंट को IMEI के डेटाबेस पर देखा गया था। भारत में पिछले वर्ष मार्च में पेश किए गए Samsung Galaxy A26 5G में 6.7 इंच FHD+ इनफिनिटी-U सुपर AMOLED डिस्प्ले (1,080 × 2340 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर Exynos 1380 चिपसेट है। इस स्मार्टफोन में Mali G68 MP5 GPU है। यह Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। Samsung Galaxy A26 5G की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Samsung Galaxy A27 5G में 5,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.