8GB रैम, 120Hz डिस्‍प्‍ले, 5000mAh बैटरी के साथ Galaxy A25 5G स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, जानें प्राइस

Samsung Galaxy A25 5G : यह फोन एमोलेड डिस्‍प्‍ले, 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट, 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा, 5 हजार एमएएच की बैटरी जैसी खूबियां ऑफर करता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2023 17:48 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A25 5G स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट वाले एमोलेड डिस्‍प्‍ले से है लैस
  • 25 हजार रुपये से ऊपर की प्राइस कैटिगरी में आता है यह फोन

Samsung Galaxy A25 5G स्‍मार्टफोन में 6.5 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है।

Samsung ने Galaxy A25 5G स्‍मार्टफोन को मंगलवार को भारत में लॉन्‍च किया। इसे Galaxy A15 5G के साथ लाया गया। Galaxy A25 5G को 25 हजार रुपये से ऊपर की प्राइस कैटिगरी में पेश किया गया है। इस कीमत में यह फोन एमोलेड डिस्‍प्‍ले, 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट, 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा, 5 हजार एमएएच की बैटरी जैसी खूबियां ऑफर करता है। क्‍या हैं इस फोन के दाम और प्रमुख फीचर्स, आइए जानते हैं। 
 

Samsung Galaxy A25 5G Price in India

Samsung Galaxy A25 5G को 2 रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लिया जा सकता है। इसके 8GB + 128GB मॉडल के दाम 26,999 रुपये हैं, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट को 29,999 रुपये में लिया जा सकता है। एसबीआई कार्ड से फोन खरीदने वालों को कंपनी 3 हजार रुपये का डिस्‍काउंट ऑफर कर रही है। फोन को ब्‍लू, ब्‍लैक और येलो शेड्स में लिया जा सकता है। 
 

Samsung Galaxy A25 5G Specifications

Samsung Galaxy A25 5G स्‍मार्टफोन में 6.5 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। डिस्‍प्‍ले में ड्यूड्रॉप नॉच है और यह फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन ऑफर करता है, जिसमें 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट भी मिलता है। डिस्‍प्‍ले की पीक ब्राइटनैस 1 हजार निट्स है। 

सैमसंग ने इस 5जी फोन में खुद का डेवलप किया हुआ प्रोसेसर इस्‍तेमाल किया है, जोकि Exynos 1280 है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है, जिसके ऊपर वनयूआई 6 की लेयर है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्‍सी ए15 5जी की तरह ही इस स्‍मार्टफोन में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का है, जिसके सपोर्ट में 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्‍सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्‍सल का है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 25 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  

जैसाकि हमने बताया यह स्‍मार्टफोन 5जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है और डुअल सिम, डुअल बैंड वाई-फाई की खूबियों से भी लैस है। सैमसंग ने इस फोन को डुअल स्‍टीरियो स्‍पीकर्स से सजाया है। साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर लगाया है। एसडी कार्ड के लिए भी स्‍लॉट दिया गया है। 
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.