Samsung Galaxy A23 में होगा SK Hynix के 50MP सेंसर के साथ 4 कैमरा!

4जी वर्जन को 2022 की पहली तिमाही में लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 जनवरी 2022 11:31 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी ए23 का 4जी वर्जन 2022 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है।
  • इसका 5जी वर्जन साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है।
  • यह गैलेक्सी ए22 का सक्सेसर होगा जिसमें 48MP का कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy A23 इसके पहले आए Samsung Galaxy A22 (फोटो में) का सक्सेसर हो सकता है।

Samsung अपने गैलेक्सी सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए नए 50 मेगापिक्सल सेंसर पर काम कर रही है। यह सेंसर कंपनी SK Hynix के साथ मिलकर बना रही है। SK Hynix कैमरा सेंसर बनाने वाली कंपनी है जो सैमसंग के साथ 2019 से काम कर रही है। अब तक इसने सैमसंग को इसकी गैलेक्सी A और गैलेक्सी M सीरीज के लिए सस्ते सेंसर उपलब्ध करवाए हैं। लेकिन अभी तक गैलेक्सी सीरीज के किसी स्मार्टफोन में SK Hynix का 50 मेगापिक्सल सेंसर नहीं देखा गया है। कहा जा रहा है कि सैमसंग अपकमिंग Galaxy A23 में यह 50 मेगापिक्सल का सेंसर इस्तेमाल कर सकती है जिसे SK Hynix के साथ डेवलेप किया जाएगा। 

TheElec में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy A23 में SK Hynix की ओर से 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर देखने को मिल सकता है। सैमसंग गैलेक्सी ए23 इसी साल लॉन्च होने वाला है और यह गैलेक्सी ए22 का सक्सेसर होगा जिसमें 48MP का कैमरा दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह 50 मेगापिक्सल का सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) को सपोर्ट करेगा। सैमसंग इसे क्वाड कैमरा सेटअप में फिट करेगी। जिसमें एक 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का सेंसर मैक्रो शूट के लिए हो सकता है। इसके अलावा बुके मोड के लिए भी एक कैमरा अलग से दिया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी ए23 के दो वर्जन लॉन्च कर सकती है जिसमें एक 4G LTE को सपोर्ट करेगा और दूसरा 5G को सपोर्ट करेगा। 

सैमसंग गैलेक्सी ए23 के 4जी वर्जन को 2022 की पहली तिमाही में लॉन्च कर सकती है। जबकि इसका 5जी वर्जन साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung ने गैलेक्सी सीरीज के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के 4G वर्जन के लिए 1.71 करोड़ यूनिट्स शिप करने का लक्ष्य रखा है जबकि इसके 5जी वर्जन के लिए कंपनी 1.26 करोड़ यूनिट्स शिप करने का टारगेट लेकर चल रही है। 

गैलेक्सी सीरीज के लेटेस्ट लॉन्च की बात करें तो Samsung Galaxy A53 5G जल्द ही लॉन्च हो सकता है। लॉन्च से पहले सैमसंग के इस नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन सामने आए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह मार्च 2021 में लॉन्च हुए Samsung Galaxy A52 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च हो सकता है। फिलहाल, इस फोन को चीन की सर्टिफिकेशन साइट TEENA पर देखा गया है जिसमें इसके स्पेसिफिकेशन भी लिस्टेड हैं। इस लिस्टिंग के अनुसार, फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें 64 मेगापिक्सल का मेन सेंसर हो सकता है। इसके अलावा फोन की बैटरी कैपिसिटी 5000 एमएएच हो सकती है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp 120Hz Super AMOLED display
  • High-quality stereo speakers
  • IP67 rating
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera
  • Weak low-light video recording
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.