Samsung Galaxy A21 लॉन्च, चार रियर कैमरे और 4,000 एमएएच बैटरी हैं खासियत

Samsung Galaxy A21 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम $249 (करीब 18,900 रुपये) है। संभव है कि Samsung भविष्य में इस फोन के और वेरिएंट भी लाए। इसे अभी सिर्फ ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2020 13:59 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A21 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है
  • Samsung ने एंड्रॉयड वर्ज़न का खुलासा नहीं किया है
  • 13 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस है Samsung Galaxy A21

Samsung Galaxy A21 को भारत में भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद

Samsung Galaxy A21 को अमेरिकी मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। यह Samsung की गैलेक्सी ए सीरीज़ का मिड-रेंज हैंडसेट है। अहम खासियतों की बात तरें तो सैमसंग गैलेक्सी ए21 चार रियर कैमरों और 4,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है। हर किनारे पर बेज़ल थोड़े चौड़े हैं, लेकिन Samsung ने अपने इस फोन में इनफिनिटी ओ डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है। गैलेक्सी ए21 यूं तो कई महीनों से सुर्खियों का हिस्सा रहा है, लेकिन इसे अब आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया है। फिलहाल, यह स्मार्टफोन सिर्फ अमेरिकी मार्केट में उपलब्ध होगा।
 

Samsung Galaxy A21 price, availability

सैमसंग गैलेक्सी ए21 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम $249 (करीब 18,900 रुपये) है। संभव है कि Samsung भविष्य में इस फोन के और वेरिएंट भी लाए। इसे अभी सिर्फ ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया गया है।
Advertisement

Samsung Galaxy A21 को अभी तक भारतीय मार्केट में उपलब्ध कराए जाने के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
 

Samsung Galaxy A21 specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए21 में 6.5 इंच का एचडी+ इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है। Samsung ने अपने इस फोन में इस्तेमाल किए गए प्रोसेसर के बारे में जानकारी नहीं दी है। कंपनी ने यह ज़रूर बताया है कि Samsung Galaxy A21 में पिछले हिस्से पर चार कैमरे हैं। यहां प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल सेंसर है, अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ। 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी इसी सेटअप का हिस्सा हैं। फ्रंट पैनल पर होल-पंच में 13 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे को जगह मिली है।
Advertisement

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Samsung Galaxy A21 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। स्मार्टफोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Samsung ने भले ही इस फोन में मौज़ूद एंड्रॉयड वर्ज़न और प्रोसेसर का खुलासा नहीं किया है। लेकिन गीकबेंच लिस्टिंग से जानकारी मिली थी कि गैलेक्सी ए21 को मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 10 के साथ लाया जाएगा।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  9. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  11. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.