Samsung Galaxy A20s में हो सकते हैं स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर और तीन रियर कैमरे

दावा किया गया है कि Samsung Galaxy A20s में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले होगा, 1520x720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ। सैमसंग गैलेक्सी ए20एस में 4 जीबी रैम और 64 जीबी तक स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 9 सितंबर 2019 18:18 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए20एस में 4,000 एमएएच की बैटरी होगी
  • Samsung इस हफ्ते बुधवार को एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है
  • 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे से लैस हो सकता है Samsung Galaxy A20s

Samsung Galaxy A20 का अपग्रेड होगा Samsung Galaxy A20s

Samsung ने इस साल ही गैलेक्सी ए सीरीज़ को अपग्रेड किया था। इसके बाद से कंपनी इस सीरीज़ में कई हैंडसेट लॉन्च कर चुकी है। हमारा सामना भी गैलेक्सी ए सीरीज़ के हैंडसेट के बारे में लीक हुई जानकारियों से हो चुका है। इनमें से एक डिवाइस Samsung Galaxy A20s है। इस फोन को पहले ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट और चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर लिस्ट किया जा चुका है। अब सैमसंग गैलेक्सी ए20एस के बारे में जानकारी ऑनलाइन लीक हुई है। इस बार फोन के कई अहम स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हुए हैं जो पुरानी रिपोर्ट्स के दावों की पुष्टि करते हैं।

ताजा जानकारी टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने दी गई है। उन्होंने दावा किया है कि Samsung Galaxy A20s में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले होगा, 1520x720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ। उन्होंने यह भी बताया है कि फोन में एलसीडी पैनल होगा। यह थोड़ा चौंकाने वाली बात है, क्योंकि सैमसंग गैलेक्सी ए20 एमोलेड पैनल के साथ आता है।
Advertisement
 

सैमसंग गैलेक्सी ए20एस स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ए20एस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दिए जाने की जानकारी मिली है। इसके अतिरिक्त में फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी होगा। यूज़र 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

टिप्सटर ने Samsung Galaxy A20s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की भी जानकारी दी है। गैलेक्सी ए2एस में एफ/ 1.9 अपर्चर से लैस 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/ 2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। Galaxy A20s में फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। पुरानी रिपोर्ट में भी इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की जानकारी दी गई थी।
Advertisement

सुधांशु ने आगे बताया कि सैमसंग गैलेक्सी ए20एस में 4,000 एमएएच की बैटरी होगी और यह माइक्रोयूएसबी पोर्ट के साथ आएगा। टिप्सटर ने बताया है कि गैलेक्सी ए20एस 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। डिवाइस का डाइमेंशन 163.31 x 77.52 x 7.9 मिलीमीटर होने का दावा किया गया है। यह ग्रीन, ब्लैक और रेड रंग में उपलब्ध होगा।

बता दें कि Samsung इस हफ्ते बुधवार को एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है। संभव है इस इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी ए20एस को लॉन्च किया जाए।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung GalaxyA20s
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.