50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Samsung Galaxy A13 5G फोन!

रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy A13 5G फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा फीचर होगा। इसके अलावा इस फोन में 5,000 एमएएच तक की बैटरी मिलेगी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 23 सितंबर 2021 10:26 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A13 5G इस साल के अंत तक हो सकता है लॉन्च
  • सैमसंग गैलेक्सी ए13 5जी होगा कंपनी सस्ता 5G फोन
  • फोन का मॉडल नंबर SM-A136B हो सकता है
Samsung Galaxy A13 5G कंपनी का सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन होगा, जिसकी जानकारी इस महीने की शुरुआत में सामने आई एक रिपोर्ट के जरिए मिली थी। वहीं, अब एक बार फिर इसी रिपोर्ट के जरिए Samsung के इस किफायती 5जी स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट में फोन की बैटरी क्षमता और कैमरा फीचर के बारे में बताया गया है। बता दें, यह  फोन पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy A12 के सक्सेसर के रूप में दस्तक देगा। पिछली रिपोर्ट में बताया गया था कि इस फोन का मॉडल नंबर SM-A136B हो सकता है।

GalaxyClub.nl की लेटेस्ट रिपोर्ट में Samsung Galaxy A13 5G के कैमरा फीचर्स और बैटरी क्षमता की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा फीचर होगा। इसके अलावा इस फोन में 5,000 एमएएच तक की बैटरी मिलेगी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी का बजट 5जी स्मार्टफोन होते हुए भी यह फोन बड़ी बैटरी और बड़े कैमरा सेंसर के साथ दस्तक दे सकता है। बता दें, Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन भी इतनी ही बैटरी क्षमता के साथ आता है।

इन दो स्पेसिफिकेशन के अलावा, फिलहाल इस फोन से जुड़ी अन्य जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले समय में धीरे-धीरे करके अन्य फीचर्स से भी पर्दा उठा दिया जाएगा।

कहा जा रहा है कि यह फोन इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकता है।
Advertisement

फिलहाल फोन की कीमत से जुड़ी भी किसी प्रकार की जानकारी हासिल नहीं हुई है, लेकिन सैमसंग के सबसे किफायती 5जी फोन होने के नाते इस फोन की कीमत Samsung Galaxy A22 5G से कम होगी। अब-तक यह कंपनी का सबसे सस्ता 5जी फोन है। इस फोन की कीमत भारत में 19,999 रुपये है, जो कि फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • Dedicated microSD slot
  • Bad
  • Dated design
  • Interface lacks responsiveness
  • Relatively slow charging
  • Average camera quality
  • Not good value for money
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.