48MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A12 फोन नए प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च, यह है कीमत...

नए Samsung Galaxy A12 की कीमत भारत में 13,999 से शुरू होती है, जो कि इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम है। इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,499 रुपये है। यह फोन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में ही आता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 12 अगस्त 2021 17:25 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A12 में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • सैमसंग गैलेक्सी ए12 में 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है
  • यह फोन ऑक्टा-कोर Exynos 850 प्रोसेसर से लैस है

यह फोन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में ही आता है

Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि फरवरी में इसी नाम के लॉन्च हुए फोन का एक बदला हुआ अवतार है। इन दोनों फोन में मौजूद अंतर केवल प्रोसेसर का है। Samsung ने अपने नए मॉडल में Exynos मोबाइल प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। गौर करने वाली बात यह है कि हाल ही में कंपनी ने रूस में भी एक्सिनोस प्रोसेसर से लैस सैमसंग गैलेक्सी ए12 फोन लॉन्च किया था, जिसका नाम Samsung Galaxy A12 Nacho था। इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी कैमरा के लिए डिस्प्ले नॉच डिज़ाइन दिया गया है।
 

Samsung Galaxy A12 price in India

नए Samsung Galaxy A12 की कीमत भारत में 13,999 से शुरू होती है, जो कि इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम है। इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,499 रुपये है। यह फोन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में ही आता है। इसे खरीद के लिए Samsung India वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।  

ऑरिज़न सैमसंग गैलेक्सी ए12 फोन मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ भारत में फरवरी महीने में इस साल लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत 13,999 से शुरू होती थी, जो कि इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम है। इसके 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है। यह फोन भी नए फोन जैसे कलर ऑप्शन में आता है।
 

Samsung Galaxy A12 specifications

डुअल-सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी ए12 Android 11 आधारित One UI Core पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले दिया हुआ है। यह ऑक्टा-कोर Exynos 850 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ फोन 6 जीबी रैम दी गई है। फोटोग्राफी के लिए Galaxy A12 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/2.0 लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए गैलेक्सी ए12 फोन 8-मेगापिक्सेल शूटर के साथ आता है, जिसमें एफ/2.2 अपर्चर है।
Advertisement

फोन की स्टोर 128 जीबी है, जिसे 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिया गया है।

सैमसंग ने गैलेक्सी ए12 को 5,000mAh की बैटरी के साथ पेश की है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डायमेंशन 164x75.8x8.9 एमएम है और वज़न 205 ग्राम है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 850

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  4. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  2. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  3. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  4. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  5. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  6. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  7. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  8. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  9. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.