Samsung Galaxy A10e जल्द हो सकता है लॉन्च

Samsung Galaxy A10e: सैमसंग अपने Galaxy A10 के कमज़ोर वर्जन Galaxy A10e को उतार सकती है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2019 18:47 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy A10 का कमज़ोर वेरिएंट हो सकता है Galaxy A10e
  • Galaxy A10e एंड्रॉयड पाई के साथ उतारा जा सकता है
  • गैलेक्सी ए10 से सस्ता हो सकता है Galaxy A10e

Samsung Galaxy A10e जल्द हो सकता है लॉन्च

Samsung ने हाल ही में Galaxy A20 के कमज़ोर वर्जन गैलेक्सी ए20ई (Galaxy A20e) को चुनिंदा मार्केट में लॉन्च किया था। अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी Galaxy A10 के भी कमज़ोर वर्जन Galaxy A10e को उतार सकती है। Samsung Galaxy A10e को वाई-फाई एलायंस वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है, यह इस बात की ओर संकेत दे रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी ए10ई को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। गैलेक्सी ए-सीरीज़ में Samsung Galaxy A10 अभी सबसे किफायती ऑप्शन है। याद करा दें कि सैमसंग Galaxy A10 को भारत में 8,490 रुपये में लॉन्च किया गया था।

Samsung Galaxy A-सीरीज़ के इस नए फोन का मॉडल नंबर SM-A102U है। सैमसंग ब्रांड के इस आगामी फोन को वाई-फाई सर्टिफिकेशन मिल गया है, इसका मतलब यह लॉन्च के बेहद ही करीब है और इसे मार्केट में Galaxy A10e नाम से उतारा जा सकता है। लिस्टिंग के अनुसार, आगामी Samsung Galaxy A10e फोन एंड्रॉयड पाई (Android Pie) और डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी सपोर्ट के साथ आएगा।

 

Samsung Galaxy A10e वाई-फाई एलायंस लिस्टिंग
Photo Credit: Wi-Fi Alliance

लिस्टिंग को सबसे पहले DroidShout द्वारा स्पॉट किया गया था, इसके अलावा ब्लूटूथ एसआईजी डेटाबेस लिस्टिंग को भी स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग में मॉडल नंबर के अलावा फोन का नाम Samsung Galaxy A10e दिखाई दे रहा है। यह मॉडल कंपनी के मौजूदा सैमसंग गैलेक्सी ए10 वेरिएंट से सस्ता हो सकता है। याद करा दें कि Samsung Galaxy A10 बजट स्मार्टफोन में 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) इनफिनिटी वी डिस्प्ले है। फोन ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7884 प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर, 2 जीबी रैम और फोन में जान फूंकने के लिए 3,400 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Samsung ने इस साल अपनी गैलेक्सी ए-सीरीज़ (Galaxy A-Series) के अंतर्गत कई स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इस साल सैमसंग ने गैलेक्सी ए-सीरीज़ में लगभग 10 नए स्मार्टफोन उतारे हैं। सभी फोन एक दूसरे से अलग हैं और इन्हें अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में उतारा गया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कंपनी की यह राणनीति काम कर रही है क्योंकि कंपनीन भारत में सिर्फ 40 दिनों में 20 लाख यूनिट बेचने में सफल रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Samsung Galaxy A10e, Samsung Galaxy A10
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. फोन की स्पीड बढ़ाने के लिए ब्लोटवेयर कैसे करें अनइंस्टॉल, ये है बेहतर तरीका
  2. OnePlus Pad 4 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon का AI Store लॉन्च, आसान भाषा में समझाएगा टेक, शॉपिंग होगी स्मार्ट!
  3. नहीं देखना चाहते YouTube Shorts? फीड को हमेशा के लिए करें बंद
  4. Red Magic 11s Pro जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus Nord CE 6 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Oppo Find X10 में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 508L स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, 55 मिनट में बनेगी बर्फ और मोबाइल कनेक्टिविटी भी!
  8. WhatsApp चैट लिस्ट होगी क्लीन, बिजनेस चैट्स जाएंगी अलग सेक्शन में!
  9. Honor के आगामी स्मार्टफोन में मिल सकती है 11,000mAh की जंबो बैटरी
  10. PS Plus Game Catalogue: अप्रैल में फ्री खेलने को मिलेंगे कई नए गेम्स, Horizon Zero Dawn भी शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.