Samsung Galaxy A10 के स्पेसिफिकेशन लीक

Samsung के आगामी स्मार्टफोन Galaxy A10 के बारे में जानकारी सामने आई है। गैलेक्सी ए10 के कुछ स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं।

विज्ञापन
गगन गुप्ता, अपडेटेड: 30 जनवरी 2019 14:41 IST
ख़ास बातें
  • 2019 की पहली छमाही में लॉन्च हो सकता है Samsung Galaxy A10
  • Galaxy A सीरीज़ के अंतर्गत 9 नए मॉडल उतारे जा सकते हैं
  • 2 जीबी रैम के साथ आ सकता है सैमसंग गैलेक्सी ए10

Samsung Galaxy A10 के स्पेसिफिकेशन लीक

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung अपनी नई Galaxy A-सीरीज़ के अंतर्गत 9 नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की योजना बना रही है। Samsung के आगामी स्मार्टफोन Galaxy A10 के बारे में जानकारी सामने आई है। हाल ही में गीकबेंच पर सैमसंग गैलेक्सी ए10 को लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, Samsung Galaxy A10 एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ आएगा। नई गैलेक्सी ए-सीरीज़ के साथ कंपनी बजट से मिड-रेंज तक के सेगमेंट में चीनी मोबाइल निर्माता कंपनियों को टक्कर देना चाहती है।

गीकबेंच लिस्टिंग में Samsung के आगामी फोन का मॉडल नंबर SM-A105F नजर आ रहा है। उम्मीद है कि यह Galaxy A10 होगा। लिस्टिंग में एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर का जिक्र है तो वहीं दूसरी तरफ वेबसाइट SamMobile की रिपोर्ट में कहा गया था फोन में एक्सीनॉस 7904 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Advertisement
 

Photo Credit: Geekbench

लीक हुई जानकारी से यह पता चला है कि हैंडसेट में 2 जीबी रैम हो सकती है। कुछ समय पूर्व Samsung Galaxy A30 के भी स्पेसिफिकेशन गीकबेंच पर लीक हुए थे। सैमसंग गैलेक्सी ए30 की तरह गीकबेंच पर लिस्ट हुए Galaxy A10 के फीचर्स में एंड्रॉयड 9 पाई का जिक्र है।

कुछ समय पहले सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि Samsung 2019 की पहली छमाही में मिड-रेंज सीरीज़ में 9 नए फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। इन स्मार्टफोन के मॉडल नंबर SM-A105, SM-A202, SM-A205, SM-A260, SM-A305, SM-A405, SM-A505, SM-A705 और SM-A905 होंगे। सैमसंग इन मॉडल को सभी मार्केट के लिए पेश नहीं करेगी। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी इन्हें चीन और भारत जैसे देशों में लॉन्च कर सकती है, जहां सैमसंग को Oppo, Vivo और Xiaomi जैसी कंपनियों से कड़ी चुनौती मिलती है। नई Galaxy A-सीरीज़ से पहले कंपनी अगले महीने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S10 को लॉन्च करने वाली है। 20 फरवरी को सैन फ्रांसिस्को में आयोजित इवेंट के दौरान सैमसंग गैलेक्सी एस10 को लॉन्च किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  9. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.