Samsung Galaxy A10 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने की खबर

Samsung जल्द अपनी 'Galaxy A' सीरीज़ में बहुत बदलाव कर सकती है। कंपनी अपनी गैलेक्सी एम सीरीज़ से भी जल्द ही पर्दा भी उठाएगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2018 17:00 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy A10 इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाला कंपनी का पहला फोन
  • नई Galaxy M सीरीज़ को भी लॉन्च किए जाने की संभावना है
  • Galaxy M50 या M5 इस नई सीरीज़ का प्रीमियम मॉडल होगा
Samsung जल्द अपनी 'Galaxy A' सीरीज़ में बहुत बदलाव कर सकती है। कंपनी अपनी गैलेक्सी एम सीरीज़ से भी जल्द ही पर्दा भी उठाएगी। अब एक चीनी टिप्सटर ने दावा किया है कि यह दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung Galaxy A10 हैंडसेट पर काम कर रही है। यह अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि इस फोन को आधिकारिक तौर पर कब लॉन्च किया जाएगा। वैसे, Samsung अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के हैंडसेट को आमतौर पर साल के अंत में या जनवरी में लॉन्च करती है।

@MMDDJ ट्विटर हैंडल नाम वाले एक चीनी टिप्सटर ने दावा किया है कि Samsung Galaxy A10 स्मार्टफोन पर काम चल रहा है। यह अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। इसके अलावा टिप्सटर ने और कोई जानकारी नहीं दी है। गौर करने वाली बात है कि कुछ दिनों से सैमसंग द्वारा अपने पोर्टफोलियो में कुछ बदलाव करने की खबर आती रही है। अगर नई जानकारी सही है तो Samsung Galaxy A10 इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। Galaxy S10 में भी अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिए जाने की खबर है, लेकिन इस फोन को मार्च में लॉन्च किया जाना है। Samsung आम तौर पर Galaxy A सीरीज़ के फोन पहले लॉन्च करती है। ऐसे में सैमसंग गैलेक्सी ए10 इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा।
Advertisement

कंपनी द्वारा नई Galaxy M सीरीज़ को भी लॉन्च किए जाने की संभावना है। यह Galaxy J और Galaxy On सीरीज़ की जगह लेगा। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Galaxy M50, Galaxy M30 और Galaxy M20 इस सीरीज़ के शुरुआती फोन होंगे। कुछ रिपोर्ट में Galaxy M5, M3 और M2 नाम इस्तेमाल किए जाने की जानकारी दी गई है। Galaxy M50 या M5 इस नई सीरीज़ का प्रीमियम मॉडल होगा और एमोलेड डिस्प्ले पैनल के साथ आएगा। Galaxy M20 और Galaxy M30 में एलसीडी पैनल दिए जाने की खबर है।

इस महीने ही Samsung ने डिस्प्ले होल से लैस Samsung Galaxy A8s स्मार्टफोन लॉन्च किया था। कंपनी का कहना है कि यह इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले वाला पहला फोन है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.