Samsung Galaxy A07 4G vs Lava Bold N1 5G vs Tecno Pop 9 5G: 10 हजार से कम में कौन है बेस्ट

Samsung ने भारत में नया बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A07 4G लॉन्च किया है, जिसकी तुलना Lava Bold N1 5G और Tecno Pop 9 5G से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2025 08:31 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A07 4G मीडियाटेक हीलियो G99 चिपसेट के साथ आता है।
  • Lava Bold N1 5G में यूनिसोक T765 प्रोसेसर मिलता है।
  • Tecno Pop 9 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर शामिल किया गया है।

Samsung Galaxy A07 4G, Lava Bold N1 5G और Tecno Pop 9 5G में 4GB रैम है।

Photo Credit: Samsung/Lava/Tecno

Samsung ने भारत में नया बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A07 4G लॉन्च किया है, जिसकी तुलना Lava Bold N1 5G और Tecno Pop 9 5G से हो रही है। Samsung Galaxy A07 4G मीडियाटेक हीलियो G99 चिपसेट मिलता है। वहीं Lava Bold N1 5G में ऑक्टा कोर UNISOC T765 प्रोसेसर है। जबकि Tecno Pop 9 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है। आइए Samsung Galaxy A07 4G, Lava Bold N1 5G और Tecno Pop 9 5G के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy A07 4G vs Lava Bold N1 5G vs Tecno Pop 9 5G

Advertisement

कीमत

Samsung Galaxy A07 4G का 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट 8,999 रुपये लॉन्च किया गया है। वहीं Lava Bold N1 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट 6,999 रुपये है। जबकि Tecno Pop 9 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 8,299 रुपये में आता है।

डिस्प्ले और फीचर्स

Samsung Galaxy A07 4G में 6.7 इंच की PLS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+  रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं Lava Bold N1 5G में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और रिफ्रेश रेट 90Hz है। जबकि Tecno Pop 9 5G को IPS LCD डिस्प्ले से लैस किया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1612 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

प्रोसेसर

Samsung Galaxy A07 4G मीडियाटेक हीलियो G99 चिपसेट के साथ आता है। वहीं Lava Bold N1 5G में यूनिसोक T765 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Tecno Pop 9 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर शामिल किया गया है।

Advertisement


ऑपरेटिंग सिस्टम

Samsung Galaxy A07 4G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 के साथ आता है। वहीं Lava Bold N1 5G एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। जबकि Tecno Pop 9 5G एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

स्टोरेज वेरिएंट

Samsung Galaxy A07 4G में  4GB RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। वहीं Lava Bold N1 5G में 4GB RAM और 64GB/128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। जबकि Tecno Pop 9 5G में भी 4GB RAM और 64GB/128GB इनबिल्ट स्टोरेज है।
 
कैमरा सेटअप

Advertisement

Samsung Galaxy A07 4G के रियर में 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Lava Bold N1 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल का एआई कैमरा और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। जबकि Tecno Pop 9 5G के रियर में 48 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी बैकअप

Samsung Galaxy A07 4G में 5000mAh बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Lava Bold N1 5G को 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी है। जबकि Tecno Pop 9 5G में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी से लैस है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.