Samsung Galaxy A06 5G भारत में 6GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ Rs 9,999 में हुआ लॉन्च

Samsung Galaxy A06 5G को दो कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। बेस 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 फरवरी 2025 20:25 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A06 5G को दो कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है
  • बेस 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है
  • 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है

Samsung Galaxy A06 5G को Bahama Blue और Lit Violet कलर ऑप्शन में पेश किया गया है

Photo Credit: Samsung

Samsung ने भारत में अपने बजट स्मार्टफोन, Galaxy A06 5G को लॉन्च कर दिया है। बुधवार, 12 फरवरी को कंपनी ने Galaxy A-सीरीज मॉडल की घोषणा की। स्मार्टफोन HD+ डिस्प्ले के साथ आता है, जो 800nits के पीक ब्राइटनेस लेवल पर पहुंच सकता है। Samsung हैंडसेट MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है। यह 8mm मोटा स्मार्टफोन 191 ग्राम वजनी है। इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट शूटर शामिल है।
 

Samsung Galaxy A06 5G price in India, availability

Samsung Galaxy A06 5G को दो कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। बेस 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है, जबकि 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी बैंक कार्ड कैशबैक दे रही है, जिसमें किसी भी वेरिएंट की खरीद पर 500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यह इन वेरिएंट्स की इफेक्टिव कीमत को 9,499 रुपये और 10,999 रुपये पर ले आता है। इसे Bahama Blue और Lit Violet कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
 

Samsung Galaxy A06 5G specifications

डुअल-सिम (नौनो) Samsung Galaxy A06 5G में 6.7-इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 800 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन MediaTek के Dimensity 6300 SoC पर काम करता है, जिसे 6GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। Samsung ने वादा किया है कि इस मॉडल को 4 साल के लिए OS अपग्रेड और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मुहैया कराए जाएंगे। फोन में Samsung Knox Vault भी शामिल है। Samsung के मुताबिक, फोन ने AnTuTu में 416000 स्कोर हासिल करके दिखाया है।

Samsung Galaxy A06 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जो f1.8 अपर्चर के साथ 50-मेगापिक्सल वाइड-एंगल मेन लेंस और 2-मेगापिक्सल डेप्थ-सेंसिंग कैमरा से लैस है। फोन में 8-मेगापिक्सल फ्रंट शूटर है। Galaxy F06 5G में 5000mAh बैटरी मिलती है। यह 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसकी मोटाई 8mm है और यह 191 ग्राम वजनी है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  2. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  5. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  6. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  7. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  8. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  10. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.