50MP कैमरा, 6GB RAM के साथ Samsung Galaxy A05 लॉन्च, जानें सबकुछ

Samsung Galaxy A05 में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टफोन MediaTek G85 के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 नवंबर 2023 11:53 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A05 में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy A05 के रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
  • Samsung Galaxy A05 में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy A05 में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने भारतीय बाजार में आज Samsung Galaxy A05 लॉन्च कर दिया है। लोकप्रिय A-सीरीज के फोन में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है और यह 50 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा से लैस है। यहां हम आपको Samsung Galaxy A05 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy A05 की कीमत और ऑफर्स


Samsung Galaxy A05 के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12499 रुपये है, वहीं 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर, रिटेल स्टोर, सैमसंग ऑनलाइन स्टोर के साथ विभिन्न ई-कॉमर्स साइट्स पर उपलब्ध होगा।

एक स्पेशल ऑफर के तहत यूजर्स Galaxy A05  को Samsung Finance+ का इस्तेमाल करके नो कॉस्ट ईएमआई के साथ और बैंक और NBFC के साथ आकर्षक ईएमआई ऑप्शन के जरिए ईएमआई की शुरुआत 875 रुपये से होती है। इसके अलावा यूजर्स SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके लिमिटेड टाइम के लिए 1 हजार रुपये का कैशबैक पा सकते हैं।


Advertisement
Samsung Galaxy A05 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Samsung Galaxy A05 में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टफोन MediaTek G85 के साथ आता है। Galaxy A05 में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W सुपरफास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। Galaxy A05 के साथ कंपनी 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट और 2 ऑपरेटिंग अपग्रेड्स का वादा करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A05 के रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Galaxy A05 में 4GB+64GB और 6GB+128GB स्टोरेज ऑप्शन दिया गया है। वहीं वर्चुअल रैम के जरिए स्टोरेज को 6GB तक बढ़ाया जा सकता है। Galaxy A05 को Light Green, Silver और Black कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। 
Advertisement
   
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1600x720 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.