5000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy A03 की कीमत का खुलासा, 10 जनवरी से खरीदें

सैमसंग ने फिलहाल Samsung Galaxy A03 को वियतनाम में उपलब्ध करवाया है। यह दूसरे मार्केट्स में कब उपलब्ध होगा इसके बारे में अभी कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 5 जनवरी 2022 10:14 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A03 में 6.5 इंच की एचडीप्लस डिस्प्ले दी गई है।
  • फोन में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर दिया गया है।
  • डिवाइस में डॉल्बी एटमॉस ऑडियो सपोर्ट भी दिया गया है।

सैमसंग का यह बजट स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में आता है

Samsung Galaxy A03 का प्राइस कंपनी ने ऑफिशिअली घोषित कर दिया है। कीमत के साथ ही इसकी उपलब्धता के बारे में भी सैमसंग ने अनाउंस कर दिया है। कंपनी की ए-सीरीज का ये स्मार्टफोन नवंबर महीने में पेश किया गया था जो दो रैम कन्फिग्रेशन में आता है। सैमसंग ने अनाउंस किया है कि Samsung Galaxy A03 को 10 जनवरी से वियतनाम में खरीदा जा सकता है। यह फोन 3जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज, और 4जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा और 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। 

Samsung ने ऑफिशिअल ब्लॉग से फोन की कीमत और सेल की तारीख का खुलासा किया। नवंबर में इस फोन से पर्दा उठाने के समय कंपनी ने इसके प्राइस और सेल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। 
Advertisement
 

Samsung Galaxy A03 price, availability details

Samsung Galaxy A03 का प्राइस VND 2,9990,000 (लगभग 9,700 रुपये) से शुरू होता है जिसमें इसका 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत VND 3,490,000 (लगभग 11,300 रुपये) है। सैमसंग का यह बजट स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में आता है जिसे 10 जनवरी से ऑनलाइन और ऑफलाइन रीटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

सैमसंग ने फिलहाल इसे वियतनाम में उपलब्ध करवाया है। यह दूसरे मार्केट्स में कब उपलब्ध होगा इसके बारे में अभी कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। Samsung Galaxy A03 की भारत में कीमत कितनी होगी अभी यह नहीं कहा जा सकता है।  
Advertisement
 

Samsung Galaxy A03 specifications

Samsung Galaxy A03 के स्पेसिफिकेशन्स में 6.5 इंच की एचडीप्लस डिस्प्ले इन्फिनिटी वी नॉच के साथ दी गई है। फोन में ऑक्टाकोर Unisoc T606 चिपसेट है। इसमें 4जीबी तक की रैम और 64 जीबी तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज कैपिसिटी को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है जिसके लिए फोन में एक डेडीकेटेड स्लॉट भी मिलता है। 

Samsung Galaxy A03 के कैमरा की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें 48MP मेन सेंसर f/1.8 अपर्चर के साथ है। इसको सपोर्ट कर रहा है 2MP डेप्थ सेंसर जिसका f/2.4 अपर्चर है। एक 5MP कैमरा सेल्फी के लिए दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.2 है। फोन में 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी है। इस डिवाइस में डॉल्बी एटमॉस ऑडियो सपोर्ट भी बताया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.