Samsung Galaxy A01 Core जल्द हो सकता है लॉन्च, मिले कई सर्टिफिकेशन

Samsung Galaxy A01 Core स्मार्टफोन को लेकर माना जा रहा है कि यह पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुए Galaxy A01 स्मार्टफोन का कमज़ोर वर्ज़न होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 24 जून 2020 18:44 IST
ख़ास बातें
  • Android 10 (Go edition) से लैस हो सकता है Galaxy A01 Core
  • इस सैमसंग फोन में मिलेगा 1 जीबी रैम
  • सैमसंग गैलेक्सी ए01 कोर का मॉडल नंबर SM-A013F_DS

सैमसंग के इस नए फोन में ब्लूटूथ वी5.0 सपोर्ट भी मिलेगा

Samsung Galaxy A01 Core स्मार्टफोन को लेकर माना जा रहा है कि यह पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुए Galaxy A01 स्मार्टफोन का कमज़ोर वर्ज़न होगा। यह नया स्मार्टफोन अब गूगल प्ले कंसोल पर प्रमुख स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट हुआ है। इसके अलावा गैलेक्सी ए01 कोर स्मार्टफोन ब्लूटूथ SIG साइट पर भी लिस्ट हुआ है, जहां इसका मॉडल नंबर SM-A013F_DS है। यह मॉडल नंबर SM-A013F की तरह ही है, जो कि इस महीने की शुरुआत में गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था। उस वक्त बताया गया था कि यह मॉडल नंबर Galaxy A01e फोन का है। नया सैमसंग फोन कंपनी का अगला किफायती स्मार्टफोन हो सकता है, जो कि मार्केट में Realme और Xiaomi जैसे ब्रांड को टक्कर देगा।
 

Samsung Galaxy A01 Core specifications (expected)

कथित Google Play Console लिस्टिंग मुकुल शर्मा ने साझा की है, जिसके मुताबिक Samsung Galaxy A01 Core स्मार्टफोन एचडी+(720x1,480 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसकी पिक्सल डेनसिटी 320 पीपीआई होगी। इसके अलावा यह फोन MediaTek HT6739WW प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 1 जीबी रैम मिलेगा। फोन एंड्रॉयड 10 पर काम कर सकता है। हालांकि, अगर हम स्पेसिफिकेशन को देखें और मॉडल के नाम को देखें, तो यह Android 10 (Go edition) पर काम कर सकता है, जिसका मतलब है कि यह खासतौर पर बेहद ही सस्ता डिवाइस हो।

गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग के अलावा, गैलेक्सी ए01 कोर फोन मंगलवार से Bluetooth SIG साइट पर भी लिस्ट है। लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर  SM-A013F_DS दिया गया है, जो कि Galaxy A01e के साथ संबंध की ओर संकेत देता है यह फोन हाल ही में खबरों में आया है। इस लिस्टिंग से मालूम चलता है कि सैमसंग फोन में ब्लूटूथ वी5.0 सपोर्ट मौजूद होगा।

ब्लूटूथ एसआईजी वेबसाइट पर लिस्ट हुआ मॉडल नंबर वाई-फाई अलाइंस साइट पर भी लिस्ट हो चुका है, जिसकी जानकारी सबसे पहले Nashville Chatter ने दी। यहां फोन डुअल-बैंड Wi-Fi 802.11 b/g/n के साथ लिस्ट है।
Advertisement

Gadgets 360 इस नए सैमसंग फोन के बारे में स्पष्टता हासिल करने के लिए सैमसंग को संपर्क किया है, जवाब मिलते ही आपको अपडेट कर दिया जाएगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.