Samsung Galaxy A01 Core का डिज़ाइन हुआ लीक, होगा 'किफायती' फोन

Samsung Galaxy A01 Core में पीछे या किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को नहीं मिलता है। पिछले लीक सुझाव देते हैं कि सैमसंग गैलेक्सी ए01 एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) पर चलेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 27 जून 2020 16:01 IST
ख़ास बातें
  • सिंगल बैक और फ्रंट कैमरा के साथ आ सकता है नया Samsung Galaxy A01 Core
  • रेंडर में नहीं दिखाई दिया किसी प्रकार का फिंगरप्रिंट सेंसर
  • सैमसंग के आगामी एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च हो सकता है फोन

Samsung Galaxy A01 Core को Bluetooth SIG और Wi-Fi Alliance सर्टिफिकेशन मिल चुका है

Samsung अपने नए फोन पर काम कर रही है, जिसका नाम Galaxy A01 Core बताया जा रहा है। फोन को कुछ समय पहले Google Play कॉन्सोल लिस्टिंग पर देखा गया था और अब फोन का एक कथित रेंडर ऑनलाइन सामने आया है। रेंडर हमें इसके डिज़ाइन की एक झलक दिखाता है। यह भी इत्तला दी गई है कि फोन रेड और ब्लू रंग की फिनिश में लॉन्च होगा। सैमसंग गैलेक्सी ए01 कोर की तस्वीर में फोन के पीछे सिंगल कैमरा और उसके ठीक नीचे एक फ्लैश देखने को मिलता है।

रेंडर टिपस्टर Evan Blass द्वारा साझा किया गया है और GSMArena द्वारा इसे सबसे पहले प्रकाशित किया गया है। यह कथित Samsung Galaxy A01 Core रेंडर फोन के डिज़ाइन को पूरी तरह से दिखाता है। इससे पता चलता है कि फोन में सामने की तरफ पारंपरिक बेज़ल्स दिए जाएंगे और डिस्प्ले के टॉप और बॉटम पार्ट पर काफी मोटे बेज़ल्स होंगे। टॉप बेज़ल पर सेल्फी कैमरा भी स्पष्ट रूप से दिखाई देता है, जो ईयरपीस के साथ सेट किया गया है। इसके बैक में बेहतर पकड़ के लिए एक पैटर्न वाला पैनल दिया जाएगा और जैसा कि हमने बताया कि लीक से पता चलता है कि फोन रेड और ब्लू रंग विकल्पों में आएगा। वॉल्यूम और पावर बटन स्क्रीन के दायें किनारे पर स्थित हैं। डिज़ाइन को देखते हुए यह काफी संभावना है कि इसे एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के रूप में पेश किया जा सकता है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A01 Core specifications (expected)

सैमसंग गैलेक्सी ए01 कोर में पीछे या किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को नहीं मिलता है। पिछले लीक सुझाव देते हैं कि Samsung Galaxy A01 Core एंड्रॉयड 10 (गो एडिशन) पर चलेगा और इसका डिस्प्ले 320ppi पिक्सल डेंसिटी और एचडी+ (720x1,480 पिक्सल) रिजॉल्यूशन से लैस होगा। यह MediaTek HT6739WW चिपसेट पर काम करेगा और इसमें 1 जीबी रैम शामिल होगा।

डिवाइस को मॉडल नंबर SM-A013F/DS के साथ ब्लूटूथ SIG साइट पर देखा गया था। लिस्टिंग से पता चला था कि आगामी सैमसंग गैलेक्सी ए01 कोर ब्लूटूथ वर्ज़न 5 के साथ आएगा। इसमें डुअल-बैंड वाई-फाई 02.11 बी/जी/एन के साथ वाई-फाई एलायंस पर भी देखा जा चुका है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.