Samsung Galaxy A01 Core स्मार्टफोन लॉन्च, 3,000 एमएएच बैटरी है खासियत

डुअल-सिम Samsung Galaxy A01 Core एंड्रॉयड गो एडिशन पर चलता है। इसमें 5.3 इंच का एचडी+ (720x1480 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 जुलाई 2020 19:06 IST
ख़ास बातें
  • 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है Samsung Galaxy A01 Core में
  • Samsung Galaxy A01 Core में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए01 कोर की कीमत है लगभग 5,500 रुपये
Samsung Galaxy A01 Core को चुपचाप लॉन्च कर दिया गया है। सैमसंग ब्रांड का यह किफायती एंड्रॉयड गो एडिशन हैंडसेट इंडोनेशिया में पेश किया गया है। फोन 1 जीबी रैम, 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 16 जीबी/ 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। सैमसंग गैलेक्सी ए01 कोर में ट्रेडिशनल बेज़ल्स हैं। यह 5.3 इंच के एचडी+ रिजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले से लैस है। फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, एलईडी फ्लैश के साथ। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

Samsung Galaxy A01 Core price, sale

सैमसंग गैलेक्सी ए01 कोर की कीमत इंडोनेशिया में IDR 1,099,000 (करीब 5,500 रुपये) से शुरू होती है। फोन की स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 16 जीबी और 32 जीबी। Samsung Galaxy A01 को ब्लू, ब्लैक और रेड रंग में बेचा जाएगा।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A01 Core specifications

डुअल-सिम सैमसंग गैलेक्सी ए01 कोर एंड्रॉयड गो एडिशन पर चलता है। इसमें 5.3 इंच का एचडी+ (720x1480 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ का क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 1 जीबी रैम और 32 जीबी तक की स्टोरेज से लैस है। ज़रूरत पड़ने पर यूज़र्स 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

Samsung Galaxy A01 Core में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। रियर कैमरा ऑटो फोकस सपोर्ट के साथ आता है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए01 कोर की बैटरी 3000 एमएएच की है। इसके बारे में 17 घंटे तक का 4जी टॉक टाइम देने का दावा है। कनेक्टिविटी फीचर्स में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 141.7x67.5x8.6 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.30 इंच

प्रोसेसर

1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Go Edition

रिज़ॉल्यूशन

720x1480 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डि
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  3. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  4. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  5. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  6. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  7. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  9. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.