Samsung Galaxy A सीरीज़ के इस फोन में होगा स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, जल्द उठेगा पर्दा

Samsung ने बीते हफ्ते ही ऐलान किया था कि वह जल्द ही नया गैलेक्सी हैंडसेट लॉन्च करेगी। गैलेक्सी परिवार का Samsung का यह प्रीमियम स्मार्टफोन संभवतः चार कैमरे के साथ आएगा।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 17 सितंबर 2018 16:04 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy S9 और Galaxy Note 9 सीरीज़ से काफी सस्ता होगा यह फोन
  • Asus, OnePlus व Xiaomi के स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर वाले फोन सस्ते में हैं
  • चार कैमरे वाला सैमसंग स्मार्टफोन 11 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा
Samsung ने बीते हफ्ते ही ऐलान किया था कि वह जल्द ही नया गैलेक्सी हैंडसेट लॉन्च करेगी। गैलेक्सी परिवार का Samsung का यह प्रीमियम स्मार्टफोन संभवतः चार कैमरे के साथ आएगा। इसे 11 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना है। अब तक इस फोन के बारे में और कोई जानकारी सामने नहीं आई थी। लेकिन अब खुलासा हुआ है कि सैमसंग की योजना स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर वाला Galaxy A ब्रांड स्मार्टफोन लॉन्च करने की है। ऐसा होगा या नहीं, इसका खुलासा तो लॉन्च इवेंट में ही हो सकेगा। पुरानी रणनीति को ध्यान में रखा जाए तो कंपनी का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस यह स्मार्टफोन फ्लैगशिप Galaxy S9 और Galaxy Note 9 सीरीज़ से काफी सस्ता होगा।

यह दावा @MMDDJ_ नाम के ट्विटर हैंडल से किया गया। ध्यान रहे कि सैमसंग की दुनिया से जुड़ी जानकारियों के लिए इस टिप्सटर के दावे ज़्यादातर मौकों पर सही रहे हैं। हालांकि, हम आपको इस खबर पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करने का सुझाव देंगे। क्योंकि आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं हुआ।
Advertisement

दावे तो यही इशारा कर रहे हैं कि हमारी मुलाकात जल्द ही सैमसंग के फ्लैगशिप प्रोसेसर वाले एक किफायती हैंडसेट से होगी। अब तक Asus और OnePlus जैसे ब्रांड ऐसा करने में सफल रहे हैं। लेकिन Xiaomi के Poco F1 ने तो सारे कीर्तिमान ही तोड़ डाले। इस कंपनी ने मात्र 20,999 रुपये में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर वाला फोन भारतीय मार्केट में उतार दिया। स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर की मौज़ूदगी से इस फोन में लोगों की रुचि तो बढ़ेगी ही, लेकिन यह देखना भी ज़रूरी होगा कि अन्य स्पेसिफिकेशन मिड-रेंज फ्लैगशिप स्मार्टफोन वाले होते हैं या नहीं।

पहले जानकारी सामने आई थी कि चार कैमरे वाला एक सैमसंग स्मार्टफोन 11 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। दावा है कि यह Samsung A920F है। इसमें स्नैपड्रैगन 710 या स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन के किसी अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, हम फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। आउट ऑफ बॉक्स इस फोन में एंड्रॉयड 9.0 पाई दिए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Snapdragon 845, Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  9. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  11. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.