सैमसंग के फोल्ड होने वाले डिस्प्ले से लैस फोन इस साल होंगे लॉन्चः रिपोर्ट

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 12 जनवरी 2017 18:34 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी इस साल की तीसरी तिमाही में पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करेगी
  • तीसरी तिमाही में 1 लाख यूनिट से ज़्यादा डिवाइस पेश होंगे
  • सैमसंग ने फोल्ड-इन फोन का काम पहले ही पूरा कर लिया था
सैमसंग के फोल्ड होने वाले डिस्प्ले के बारे में मीडिया में रिपोर्ट आती रही हैं। अब दक्षिण कोरिया की एक ताज़ा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी इस साल की तीसरी तिमाही में पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। ऐसा लगता है कि कंपनी ने स्मार्टफोन मार्केट में कुछ धमाकेदार करने की तैयारी कर ली है। पता चला है कि कंपनी तीसरी तिमाही में 1 लाख यूनिट से ज़्यादा डिवाइस पेश करेगी।

कोरिया हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन बनाने का काम तकनीकी तौर पर पूरी हो जाने के बाद कंपनी इसे लॉन्च करने को लेकर आखिरी फैसला नहीं ले पाई है। इसके पीछे मार्केटिंग और फायदा अहम मुद्दा है। रिपोर्ट में कहा गया है, "कंपनी के इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी और मोबाइल कम्युनिकेशन्स यूनिट में फेरबदल के बाद आखिरी फैसला लिया जाएगा।"
Advertisement

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया, "सैमसंग ने फोल्ड-इन फोन का काम पहले ही पूरा कर लिया था। यह अगस्त में हुआ।" डिस्प्ले पर मुड़ने वाले फोन 7 इंच वाले टैबलेट जैसे होंगे। कंपनी इसे लॉन्च करने पर आखिरी फैसला फरवरी या मार्च में लेगी।

मज़ेदार बात यह है कि एलजी के बारे में भी इस साल की चौथी तिमाही में अपने फोल्डेबल डिवाइस के 1 लाख यूनिट बनाने के बारे में पता चला था।
Advertisement

पिछले साल जुलाई महीने में आई ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अगले साल बार्सिलोना में आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में फ्लेकसिबल डिस्प्ले वाले दो स्मार्टफोन पेश करेगी। ये स्मार्टफोन गैलेक्सी एस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। फिलहाल इनके लिए प्रोजेक्ट वैली नाम का इस्तेमाल किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500, Pro, Max आज लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत तक, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Suzuki Ignis की हुई वापसी, छोटी इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या कुछ है नया
  2. Vivo X500, Pro, Max आज लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत तक, ऐसे देखें लाइवस्ट्रीम
  3. Samsung के 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले फ्लैगशिप फोन पर ₹57,000 का बंपर डिस्काउंट
  4. BSNL के चीफ की पोस्ट पर प्राइवेट सेक्टर से हायरिंग के खिलाफ एंप्लॉयीज यूनियन
  5. Sony के प्लेस्टेशन के लिए सबसे बड़ा लॉन्च रही GTA 6
  6. Apple के iPhone 18e में हो सकता है नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल
  7. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  9. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  10. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.