Samsung फोल्ड होने वाले डिस्प्ले से लैस गैलेक्सी नोट हैंडसेट को 2018 में करेगी लॉन्च

सैमसंग ने मंगलावर को अपने गैलेक्सी नोट 8 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया। लेकिन ऐसा लगता है कि कंपनी ने आने वाले दिनों के लिए बड़ी योजनाएं बनाई हैं। कंपनी के मोबाइल प्रमुख डी जे कोह ने जानकारी दी है कि दक्षिण कोरिया की यह कंपनी 2018 में फोल्ड होने वाला स्मार्टफोन लाने पर काम कर रही है।

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 12 सितंबर 2017 21:56 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी 2018 में फोल्ड होने वाला स्मार्टफोन लाने पर काम कर रही है
  • इसे गैलेक्सी नोट स्मार्टफोन सीरीज़ के तहत पेश किया जाएगा
  • कंपनी इस स्मार्टफोन बनाने को लेकर पैदा हुई चुनौतियों से जूझ रही है
सैमसंग ने मंगलावर को अपने गैलेक्सी नोट 8 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया। लेकिन ऐसा लगता है कि कंपनी ने आने वाले दिनों के लिए बड़ी योजनाएं बनाई हैं। कंपनी के मोबाइल प्रमुख डी जे कोह ने जानकारी दी है कि दक्षिण कोरिया की यह कंपनी 2018 में फोल्ड होने वाला स्मार्टफोन लाने पर काम कर रही है। इसे गैलेक्सी नोट स्मार्टफोन सीरीज़ के तहत पेश किया जाएगा।

ज़ेडीनेट की रिपोर्ट में बताया गया है कि Samsung ने फोल्डेबल स्मार्टफोन को गैलेक्सी नोट सीरीज़ के अगले स्मार्टफोन के तौर पर पेश करने की योजना बनाई है। फिलहाल, वह फोल्ड होने वाले स्क्रीन से लैस स्मार्टफोन बनाने को लेकर पैदा हुई चुनौतियों से जूझ रही है। रिपोर्ट में डीजे कोह के हवाले से लिखा गया है कि कंपनी सिर्फ एक-दो स्मार्टफोन नहीं बेचना चाहती है। फोन ऐसा हो जिसे ज़्यादा से ज़्यादा लोग इस्तेमाल में लाएं।

कंपनी का सबसे महंगा स्मार्टफोन होने के बावजूद सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। डीजे कोह ने जानकारी दी है कि गैलेक्सी नोट 8 की प्री-ऑर्डर बुकिंग घरेलू मार्केट में गैलेक्सी नोट 7 से ढाई गुना ज़्यादा हुई है।

यह पहला मौका नहीं है जब फोल्डबेल स्क्रीन वाले स्मार्टफोन के बारे में जानकारी सामने आई है। पहले इस हैंडसेट को 2017 में लॉन्च किए जाने की चर्चा थी। लेकिन अब कंपनी के अधिकारी के बयान के बाद साफ हो गया है कि सैमसंग के प्रशंसकों को अगले साल का इंतज़ार करना ही होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.