Samsung Big TV Days सेल शुरू, स्मार्ट टीवी पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

Samsung टीवी खरीदने वाले ग्राहक मॉडल के आधार पर 89,990 रुपये का फ्री Serif TV या 79,990 रुपये का साउंडबार पा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 जून 2024 11:09 IST
ख़ास बातें
  • Samsung इंडिया ने अपने प्रीमियम टीवी पर शानदार डील्स की घोषणा की है।
  • प्रमोशनल ऑफर के दौरान Samsung TV के साथ भारी डिस्काउंट मिलेगा।
  • Samsung के नए टीवी मॉडल बेहतर व्यूइंग अनुभव प्रदान करते हैं।

Samsung Big TV Days

Photo Credit: Samsung

Samsung इंडिया ने अपने प्रीमियम टीवी पर शानदार डील्स की घोषणा की है, जिसमें Neo QLED, OLED और Crystal 4K UHD मॉडल शामिल हैं। ये बिग टीवी डेज में टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के साथ ऑफर हैं। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को स्टेडियम जैसा फील सीधा लिविंग रूम में प्रदान करना है। यहां हम आपको सैमसंग टीवी पर मिलने वाले ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Big TV Days Best Deals


इस प्रमोशनल ऑफर के दौरान Samsung टीवी खरीदने वाले ग्राहक मॉडल के आधार पर 89,990 रुपये का फ्री Serif TV या 79,990 रुपये का साउंडबार पा सकते हैं। इसके अलावा ग्राहकों को 2,990 रुपये की शुरुआती आसान ईएमआई ऑप्शन और 20 प्रतिशत तक कैशबैक का लाभ भी मिलेगा। ये ऑफर Samsung, रिटेल स्टोर्स और कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए 1 जून से 30 जून 2024 तक उपलब्ध हैं। ये डील्स Neo QLED, OLED और Crystal 4K UHD रेंज में 98 इंच, 85 इंच, 83 इंच, 77 इंच और 75 इंच साइज के चुनिंदा मॉडल्स पर मिलती हैं।

Samsung के नए टीवी मॉडल बेहतर व्यूइंग अनुभव प्रदान करते हैं, जिसमें एडवांस AI टेक्नोलॉजी मिलती है। NQ8 AI Gen 2 प्रोसेसर पर बेस्ड Neo QLED 8K सीरीज, फोटो और क्वालिटी दोनों को बढ़ाने के लिए 256 AI न्यूरल नेटवर्क का इस्तेमाल करती है, जो वाइब्रेंट विजुअल और इमर्सिव ऑडियो प्रदान करती है। मोशन एक्सेलेरेटर टर्बो प्रो जैसे फीचर्स हई-स्पीड गेमिंग और स्पोर्ट्स के लिए बेहतर विजुअल प्रदान करती हैं। Neo QLED 4K लाइनअप, NQ4 AI Gen 2 प्रोसेसर और क्वांटम मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी फीचर के साथ शानदार 4K रेजॉल्यूशन और बेहतर कंट्रास्ट प्रदान करता है। इसमें सटीक कलर्स के लिए दुनिया का पहला पैनटोन स्टैंडर्ड डिस्प्ले और शानदार साउंड के लिए डॉल्बी एटमॉस प्रदान करता है।

Samsung के OLED TV दुनिया के पहले ग्लेयर-फ्री मॉडल, किसी भी रोशनी में डीप ब्लैक कलर और क्लियर इमेज के लिए NQ4 AI Gen2 प्रोसेसर का इस्तेमाल करते हैं। ये टीवी गेमिंग के लिए डिजाइन किए गए हैं, जिनमें स्मूथ मोशन के लिए मोशन एक्सेलेरेटर 144Hz जैसे फीचर्स हैं। UHD TV डायनामिक क्रिस्टल कलर टेक्नोलॉजी के साथ लाइफ में कलर्स लाते हैं, बेहतर विजुअल्स मिलते हैं। मोशन एक्सेलेरेटर से यह पता चलता है कि फास्ट मूविंग एक्शन सीन क्लियर रहे, जिससे गेमिंग, मूवी और शो देखने का अनुभव बेहतर हो।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्का
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  2. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  3. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  6. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  7. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  8. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.