Samsung Big TV Days Sale: TV के साथ फ्री मिलेगा 1,24,999 रुपये का Galaxy S23 Ultra, जानें सभी डील्स

जब आप Samsung का 98-इंच का Neo QLED या 98-इंच का QLED TV मॉडल खरीदते हैं, तो आपको 1,24,999 रुपये कीमत का Galaxy S23 Ultra (12GB + 256GB) मुफ्त मिलेगा।

Samsung Big TV Days Sale: TV के साथ फ्री मिलेगा 1,24,999 रुपये का Galaxy S23 Ultra, जानें सभी डील्स

Samsung Big TV Days सेल 15 जून से 25 जुलाई तक चलेगी

ख़ास बातें
  • बिग टीवी डेज सेल 15 जून से 25 जुलाई तक चलेगी
  • 20 प्रतिशत तक कैशबैक, फ्रीबीज और अन्य बंडल ऑफर भी दिए जा रहे हैं
  • स्मार्टफोन के साथ-साथ साउंडबार और प्रोजेक्टर भी फ्री मिल रहे हैं
विज्ञापन
Samsung Big TV Days 2023 सेल में ग्राहकों के पास कई सैमसंग प्रोडक्ट्स पर अच्छी छूट और डील्स हासिल करने का मौका है। सैमसंग भारत में Neo QLED 8K, OLED, QLED, The Frame और Crystal 4K UHD TV सीरीज मॉडल पर डील्स की पेशकश कर रही है। बिग टीवी डेज सेल 15 जून से 25 जुलाई तक चलेगी। सेल के दौरान, सैमसंग चुनिंदा बिग-स्क्रीन टीवी पर 20 प्रतिशत तक कैशबैक, फ्रीबीज और अन्य बंडल ऑफर की पेशकश कर रही है।

ग्राहक Big TV Days 2023 सेल के दौरान चुनिंदा मॉडल्स के साथ Samsung Galaxy S23 Ultra (12GB + 256GB), Freestyle प्रोजेक्टर और 51,990 रुपये कीमत तक के सैमसंग साउंडबार जैसे सुनिश्चित गिफ्ट भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, सैमसंग बिग टीवी डेज सेल में आसान EMI पेमेंट ऑप्शन और एक्सचेंज ऑफर भी शामिल हैं। ये ऑफर्स देश भर के प्रमुख फिजिकल रिटेल स्टोर्स के साथ-साथ सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध होंगे।

जब आप Samsung का 98-इंच का Neo QLED या 98-इंच का QLED TV मॉडल खरीदते हैं, तो आपको 1,24,999 रुपये कीमत का Galaxy S23 Ultra (12GB + 256GB) मुफ्त मिलेगा। यदि आप चुनिंदा 75-इंच और इससे ऊपर के Neo QLED टीवी मॉडल खरीदते हैं, तो आपको 69,990 रुपये का फ्रीस्टाइल पोर्टेबल प्रोजेक्टर मिल सकता है। वहीं, 55-इंच और उससे ऊपर के टीवी मॉडल की खरीद पर 51,990 रुपये कीमत का साउंडबार मिलेगा।

सैमसंग बिग टीवी डेज 2023 सेल में 85-इंच Crystal 4K UHD टीवी, 65-इंच Neo QLED और 8K टीवी, 65-इंच OLED टीवी और 75-इंच The Frame टीवी की खरीदारी के साथ 28,990 रुपये का एक मुफ्त HW-Q600B साउंडबार मिलेगा। 55-इंच का Neo QLED टीवी या 55-इंच का OLED टीवी खरीदने वाले ग्राहकों को 15,490 रुपये का मुफ्त साउंडबार दिया जा रहा है।

Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर खरीदारी करते समय, ग्राहक ICICI (EMI विकल्प के साथ) सहित कुछ अन्य प्रमुख बैंक कार्ड का उपयोग करके पेमेंट करते समय 15 प्रतिशत के इंस्टेंट डिस्काउंट (12,000 रुपये तक सीमित) का लाभ उठा सकते हैं। Samsung Axis बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स EMI या फुल स्वाइप पर 10 प्रतिशत का एक्स्ट्रा कैशबैक भी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा, ग्राहक आसान EMI पेमेंट ऑप्शन के साथ 20 प्रतिशत तक का कैशबैक (20,000 रुपये तक सीमित) भी प्राप्त कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में कम्युनिटी मैनेजर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  7. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »