Xiaomi 12 सीरीज की लॉन्‍चिंग से ठीक पहले देखिए स्‍मार्टफोन का रिटेल बॉक्‍स!

वीडियो में देखा जा सकता है कि फोन के रिटेल बॉक्‍स में कई छोटे-छोटे ताले लगे हुए हैं। ये ताले इस सीरीज के स्‍मार्टफोन्‍स को लीक से बचाने के लिए लगाए गए हैं।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2021 16:03 IST
ख़ास बातें
  • वीडियो के कैप्शन में यह भी कहा गया है कि गोपनीयता बनाए रखना मुश्किल है
  • वीडियो में काले रंग का बॉक्‍स दिख रहा है, जिसमें 12 को हाइलाइट किया है
  • शाओमी की यह सीरीज ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकती है

इस सीरीज के बेस मॉडल में 6.28 इंच का डिस्प्ले होगा, जबकि प्रो वैरिएंट में 6.73 इंच का सैमसंग E5 AMOLED LTPO डिस्प्ले मिलेगा।

Photo Credit: Weibo/Video grab

Xiaomi 12 सीरीज आज यानी 28 दिसंबर को चीन में लॉन्च होने जा रही है। लॉन्‍च से कुछ समय पहले भी इस सीरीज के फोन्‍स को लेकर सोशल मीडिया में तमाम दावे किए जा रहे हैं। कोई स्‍मार्टफोन के डिजाइन की इमेज शेयर कर रहा है, तो कोई इसके फीचर्स सामने रख रहा है। इसके जवाब में कंपनी के फाउंडर और CEO लेई जून (Lei Jun) ने एक नया एंटी-लीक पैरोडी वीडियो रिलीज किया है। इस वीडियो में Xiaomi 12 सीरीज के रिटेल बॉक्‍स को देखा जा सकता है। खास बात यह है कि वीडियो में रिटेल बॉक्‍स पर कई ताले लगे हुए दिखाई दे रहे हैं।  

नए वीडियो को CEO लेई जून के ऑफ‍िशियल वीबो Weibo अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसी वीडियो में रिटेल बॉक्‍स को टीज किया गया है, जिसमें इस सीरीज के फोन्‍स को पैक और उनकी शिपिंग की जाएगी। वैसे यह वीडियो सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए डाला गया है और यूजर्स को बिलकुल भी सीरीयस होने की जरूरत नहीं है। वीडियो में देखा जा सकता है कि फोन के रिटेल बॉक्‍स में कई छोटे-छोटे ताले लगे हुए हैं। ये ताले इस सीरीज के स्‍मार्टफोन्‍स को लीक से बचाने के लिए लगाए गए हैं। है ना मजेदार…

फोन्‍स के लीक्‍स को रोकने के लिए कंपनी के टॉप ऑफ‍िसर ने जिस तरह का वीडियो शेयर किया है, वह काफी रोचक है। इस वीडियो के कैप्शन में यह भी कहा गया है कि गोपनीयता बनाए रखना मुश्किल है और मार्केटिंग डिपार्टमेंट को एक नए आइडिया के साथ आना पड़ा है। वीडियो में काले रंग का बॉक्‍स दिखाई दे रहा है। 

बात करें फोन के अनुमानित स्‍पेसिफ‍िकेशंस की, तो इस सीरीज के बेस मॉडल में 6.28 इंच का डिस्प्ले होगा, जबकि प्रो वैरिएंट में 6.73 इंच का सैमसंग E5 AMOLED LTPO डिस्प्ले मिलेगा। डिस्‍प्‍ले में 2K रेजॉलूशन होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्‍सल का मिलने वाला है, जो पंच होल स्‍टाइल में डिस्‍प्‍ले में फ‍िट होगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलने वाला है। यानी बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। यह सीरीज  क्वालकॉम के लेटेस्‍ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 5G प्रोसेसर से लैस होने वाली है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  8. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  9. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.