इन असूस स्मार्टफोन के साथ Reliance Jio दे रही है 100 जीबी तक अतिरिक्त 4जी डेटा

ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी असूस ने शाओमी की रणनीति को अपनाते हुए अपने ग्राहकों को अतिरिक्त 4जी डेटा मुहैया कराने के लिए रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की है। हालांकि, अतिरिक्त डेटा असूस के चुनिंदा स्मार्टफोन पर ही मिलेगा।

इन असूस स्मार्टफोन के साथ Reliance Jio दे रही है 100 जीबी तक अतिरिक्त 4जी डेटा
ख़ास बातें
  • 4जी डेटा मुहैया कराने के लिए रिलायंस जियो के साथ साझेदारी
  • अतिरिक्त डेटा असूस के चुनिंदा स्मार्टफोन पर ही मिलेगा
  • यह 'अतिरिक्त डेटा ऑफर' सिर्फ जियो प्राइम मेंबर के लिए उपलब्ध है
विज्ञापन
ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी असूस ने शाओमी की रणनीति को अपनाते हुए अपने ग्राहकों को अतिरिक्त 4जी डेटा मुहैया कराने के लिए रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की है। हालांकि, अतिरिक्त डेटा असूस के चुनिंदा स्मार्टफोन पर ही मिलेगा।

रिलायंस जियो का यह 'अतिरिक्त डेटा ऑफर' सिर्फ जियो प्राइम मेंबर के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा असूस स्मार्टफोन की खरीदारी 16 जून की बाद की गई हो। Reliance Jio ने बताया है कि असूस के ग्राहकों को हर 309 रुपये या उससे महंगे रीचार्ज पर अतिरिक्त 4जी डेटा मिलेगा। यह ऑफर 10 रीचार्ज के लिए उपलब्ध होगा और इसकी आखिरी तारीख 31 मार्च 2018 है।

Asus ने अतिरिक्त 4जी डेटा के लिए मान्य हैंडसेट को तीन वर्ग में बांटा हैं- ग्रुप 1 में Asus Zenfone Selfie, Asus Zenfone Max, Asus Zenfone Live, Asus Zenfone Go 4.5, Asus Zenfone Go 5.0, और Asus Zenfone Go 5.5 जैसे हैंडसेट हैं। इन्हें हर रीचार्ज पर 3 जीबी अतिरिक्त 4जी डेटा मिलेगा।

ग्रुप 2 में Asus Zenfone 2, Asus Zenfone 2 Laser, Asus Zenfone 2 Laser 5.5, Asus Zenfone 3S Max, Asus Zenfone 3 Laser, Asus Zenfone 3 Max 5.2 और Asus Zenfone 3 Max 5.5 जैसे हैंडसेट शामिल हैं। ग्रुप 2 के हैंडसेट को हर रीचार्ज पर 5 जीबी 4जी डेटा मिलेगा।

कंपनी ने ग्रुप 3 में प्रीमियम हैंडसेट को रखा है। इसमें Asus Zenfone Zoom, Asus Zenfone 3 Deluxe, Asus Zenfone 3 Ultra, Asus Zenfone 3 5.2 और Asus Zenfone 3 5.5 शामिल हैं। इन फोन के साथ 10 रीचार्ज में कुल 100 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा ध्यान रहे कि यह ऑफर उन लोगों के लिए है जिनके पास जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन है।

इन हैंडसेट के यूज़र को माय जियो ऐप के ज़रिए अतिरिक्त डेटा ऑफर को एक्टिव करना पड़ेगा। सबसे पहले मायजियो ऐप खोलें। इसके बाद MY Vouchers -> View Voucher -> Recharge my number -> Confirm Recharge -> Successful Recharge Notification।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »