Reliance Jio 4जी फ़ीचर फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक, जल्द ही लॉन्च संभव

कई दिनों तक सुर्खियों का हिस्सा रहने वाले रिलायंस जियो 4जी वीओएलटीई फ़ीचर को जल्द ही लॉन्च किए जाने की खबर है। और इसके प्रोसेसर पर आधारित दो वेरिएंट होंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 जून 2017 18:25 IST
ख़ास बातें
  • लाइफ रेंज के स्मार्टफोन बनाने वाली रिलायंस रिटेल कंपनी लाएगी ये फोन
  • फ़ीचर फोन को रिलायंस जियो 4जी सिम व जियो ऐप्स के साथ होंगे उपलब्ध
  • 4जी वीओएलटीई फ़ीचर फोन क्वालकॉम और स्प्रेडट्रम प्रोसेसर के साथ आएंगे
कई दिनों तक सुर्खियों का हिस्सा रहने वाले रिलायंस जियो 4जी वीओएलटीई फ़ीचर को जल्द ही लॉन्च किए जाने की खबर है। और इसके प्रोसेसर पर आधारित दो वेरिएंट होंगे। लाइफ रेंज के स्मार्टफोन बनाने वाली रिलायंस रिटेल कंपनी जल्द ही इन फ़ीचर फोन को पेश करेगी। 91mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, इन हैंडसेट के प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है। मुकेश अंबानी की इस कंपनी की नज़र ग्रामीण मार्केट पर है जहां पर अब भी सस्ते दामों वाले फ़ीचर फोन का ही बोलबाला है। Reliance Jio 4G VoLTE फ़ीचर फोन को रिलायंस जियो 4जी सिम व जियो ऐप्स के साथ उपलब्ध कराए जाने की भी जानकारी मिली है।

Reliance Jio 4G VoLTE फ़ीचर फोन की कीमत

रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस जियो 4जी वीओएलटीई फ़ीचर फोन क्वालकॉम और स्प्रेडट्रम प्रोसेसर के साथ आएंगे। क्वालकॉम चिपसेट वाले फोन की कीमत 28 डॉलर (करीब 1,800 रुपये) होगी और स्प्रेडट्रम प्रोसेसर वाला फोन 27 डॉलर (करीब 1,740 रुपये) में मिलेगा। कंपनी शुरुआत में इन हैंडसेट को और भी सस्ते में बेचेगी। क्योंकि उसकी नज़र रिलायंस जियो 4जी सेवा से और ग्राहकों को जोड़ने पर है। कंपनी की कोशिश Reliance Jio 4G नेटवर्क के ग्राहकों की संख्या 11 करोड़ के पार ले जाने की है। सब्सिडी के साथ संभव है कि कंपनी इस फीचर फोन को 999-1,500 रुपये के बीच में बेचे। इसके बारे में गैजेट्स 360 ने आपको पहले भी बताया है।

Reliance Jio 4G फ़ीचर फोन के स्पेसिफिकेशन

Reliance Jio 4जी वीओएलटीई फ़ीचर फोन में बेसिक हार्डवेयर होंगे। 2.4 इंच का स्क्रीन, 512 एमबी रैम, 4 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और वीजीए फ्रंट कैमरा इस हैंडसेट का हिस्सा होंगे। जियो सिम की 4जी कनेक्टिविटी के अलावा इन फोन में वाई-फाई, एनएफसी और जीपीएस सपोर्ट होगा। वायरलेस टेथरिंग के विकल्प के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

इससे पहले एक टिप्सटर ने गैजेट्स 360 के साथ रिलायंस जियो के इस फ़ीचर फोन की तस्वीर साझा की है। यह दिखने में आम फ़ीचर फोन जैसा ही है। लेकिन इसमें 4 बटन जियो से संबंधित हैं। ये बटन मायजियो, जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो म्यूजिक हैं।
Advertisement
 
इतना तय है कि 4जी वीओएलटीई फ़ीचर फोन की मदद से Reliance Jio को ग्रामीण मार्केट में पैठ बनाने में जबरदस्त सहयोग मिलेगा। यह सुविधा उन यूज़र को खासी भाएगी जो कम दाम में तेज इंटरनेट का फायदा उठाना चाहते हैं। बता दें कि रिलायंस जियो टेलीकॉम ने लॉन्च के 6 महीने के अंदर 10 करोड़ ग्राहक बना लिए थे। ऐसे में सस्ते फ़ीचर फोन की रणनीति कागज़ी तौर बेहद ही कारगर लग रही है। आंकड़े भी यह बताते हैं कि भारत में अब भी स्मार्टफोन से ज़्यादा फ़ीचर फोन का बोलबाला है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.