Redmi Turbo 4 फोन 16GB रैम, Dimensity 8400 Ultra चिप के साथ होगा लॉन्च, यहां हुआ खुलासा

फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2024 17:01 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 16GB रैम कंफर्म हो गई है।
  • यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आने वाला है।
  • फोन 90W फास्ट चार्जिंग से लैस होगा।

Redmi Turbo 3 (ऊपर तस्वीर में) सीरीज के सक्सेसर के रूप में आ सकती है Turbo 4 सीरीज

Xiaomi का अपकमिंग फोन Redmi Turbo 4 सुर्खियों में है। शाओमी का कहना है कि यह पहला फोन होगा जो लेटेस्ट MediaTek Dimensity 8400-Ultra चिपसेट से लैस होगा। फोन लॉन्च से पहले अब बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर नजर आया है। यहां पर फोन के बारे में कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस का पता चलता है। इसमें 16GB रैम कंफर्म हो गई है। आइए जानते हैं फोन के बारे में अन्य डिटेल्स। 

Redmi Turbo 4 फोन जनवरी की शुरुआत में मार्केट में दस्तक दे सकता है। फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 8400-Ultra की पुष्टि की है। अब शाओमी फोन लॉन्च से पहले बेंचमार्क प्लेटफॉर्म Geekbench पर नजर आया है। यहां पर फोन का मॉडल नम्बर 24129RT7CC बताया गया है। लिस्टिंग में फोन में इस्तेमाल हुए प्रोसेसर के स्पेक्स भी दिख जाते हैं। स्कोर्स की बात करें तो फोन ने सिंगल कोर में 1642 पॉइंट्स का स्कोर किया है जबकि मल्टीकोर टेस्ट में इस डिवाइस ने 6056 पॉइंट्स का स्कोर किया है। 

Redmi K70E से इस फोन के स्कोर ज्यादा निकल कर आए हैं जिसमें भी Dimensity 8300-Ultra चिपसेट मिलता है। Redmi Turbo 4 की गीकबेंच लिस्टिंग आगे बताती है कि फोन में 16GB रैम होगी। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आने वाला है। संभावना है कि यह HyperOS 2 पर रन करेगा। फोन को चीन में 3C सर्टीफिकेशन भी मिल चुका है जिसके मुताबिक Redmi Turbo 4 फोन 90W फास्ट चार्जिंग से लैस होगा। 

Redmi Turbo 4 के चाइनीज मार्केट में जनवरी 2025 की शुरूआत में लॉन्च होने के आसार हैं। रोचक बात यह भी है कि फोन को कंपनी ग्लोबल मार्केट में POCO X7 Pro के रूप में लॉन्च करेगी। इसी के साथ कंपनी Redmibook 16 2025 मॉडल को भी मार्केट के समक्ष पेश करने की तैयारी कर रही है। Redmi Turbo 4 का गीकबेंच में नजर आना इसके नजदीकी लॉन्च की ओर इशारा करता है। अब देखना होगा कंपनी लॉन्च डेट की घोषणा कब तक करती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Lava के 4 फोन पर बड़ी डील, कीमत ₹7,560 से शुरू
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.