Redmi Turbo 4 Pro Harry Potter Edition होगा 24 अप्रैल को लॉन्च, जानें सबकुछ

Xiaomi 24 अप्रैल को चीन में एक लॉन्च इवेंट में अपने किफायती फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi Turbo 4 Pro को लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2025 11:08 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Turbo 4 Pro और हैरी पॉटर एडिशन में स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिप होगा।
  • Redmi Turbo 4 Pro में 6.83 इंच की फ्लैट LTPS OLED डिस्प्ले होगी।
  • Redmi Turbo 4 Pro में 7,500mAh बैटरी मिलेगी।

Redmi Turbo 4 Pro में स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट मिलेगा।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 24 अप्रैल को चीन में एक लॉन्च इवेंट में अपने किफायती फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi Turbo 4 Pro को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने इसके साथ ही आधिकारिक तौर पर एक स्पेशल Harry Potter एडिशन का भी खुलासा किया है। Redmi के वीबो अकाउंट के जरिए की गई घोषणा में खुलासा हुआ है यह कॉलोब्रेशन उनका अब तक का सबसे ज्यादा कस्टमाइज्ड है, जिसमें सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव ही नहीं है। आइए आगामी Redmi फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi की Harry Potter फ्रैंचाइज के साथ साझेदारी Note 12 Turbo से शुरू हुई थी, उसके बाद Turbo 3 और Redmi Pad Pro टैबलेट के लिए भी कॉलोब्रेशन हुआ। Turbo 4 Pro Harry Potter एडिशन के साथ ब्रांड का दावा है कि चीजें नेक्स्ट लेवल पर आएंगी। फोन के बैक कवर में हैरी पॉटर, वोल्डेमॉर्ट और दूसरे किरदारों को दर्शाने वाली आर्ट के साथ एक लाल और नीले कलर की स्कीम है। इस एडिशन को Redmi का अब तक का सबसे ज्यादा क्राफ्ट थीम वाला फोन कहा जा रहा है। फोन में मैचिंग एक्सेसरीज और खास तौर पर डिजाइन किया गया Harry Potter UI भी होगा, जो इसे सामान्य स्पेशल एडिशन से अलग बनाता है, जिसमें आमतौर पर कस्टमाइजेशन सिर्फ हार्डवेयर एस्थेटिक्स तक रहते हैं।


Redmi Turbo 4 Pro Specifications


Redmi Turbo 4 Pro और इसके हैरी पॉटर एडिशन में स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट मिलेगा जो कि क्वालकॉम का लेटेस्ट प्रोसेसर है जो किफायती कीमत पर फ्लैगशिप-लेवल परफॉरमेंस प्रदान करता है। फोन में मेटल मिडिल फ्रेम के साथ 6.83 इंच की फ्लैट LTPS OLED डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन है। इस फोन में एक बड़ी 7,500mAh बैटरी मिलेगी जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन 22.5W रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट करती है। इसमें 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। Turbo 4 Pro की शुरुआती कीमत लगभग 2,500 युआन (लगभग 29,033 रुपये) होने की उम्मीद है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
  2. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  3. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  2. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  3. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  4. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  5. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  6. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  7. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  8. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  9. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  10. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.