Xiaomi का दावा, Redmi S2 है 'बेस्ट रेडमी सेल्फी फोन'

Xiaomi अपनी Redmi सीरीज़ का अगला फोन Xiaomi Redmi S2 चीन में 10 मई को लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले Xiaomi ने एक टीज़र जारी किया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 8 मई 2018 12:44 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Redmi S2 चीन में 10 मई को लॉन्च होगा
  • Xiaomi ने एक टीज़र जारी कर बताया हैंडसेट होगा सेल्फी फोकस्ड
  • Redmi S2 रेडमी सीरीज़ का अगला सेल्फी फोन, पहले आ चुका है रेडमी वाई1

Redmi S2 है 'बेस्ट रेडमी सेल्फी फोन'

Xiaomi अपनी Redmi सीरीज़ का अगला फोन Xiaomi Redmi S2 चीन में 10 मई को लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले Xiaomi ने एक टीज़र जारी किया है। इस टीज़र में दावा किया गया है कि Xiaomi Redmi S2 रेडमी सीरीज़ का सेल्फी फोन होने जा रहा है। टीज़र को सबसे पहले गिज़्मोचाइना ने देखा है। टीज़र में देखा गया है कि Xiaomi Redmi S2 एआई क्षमताओं से लैस रेडमी का बेस्ट शेल्फी कैमरा होगा। पिछली लीक में कहा जा चुका है कि फोन में एआई पोर्ट्रेट और एआई ब्यूटी फीचर होगा। एक अन्य टीज़र में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा इसमें देखा गया है। आपको बता दें कि Xiaomi इससे पहले 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे वाला Redmi Y1 ला चुकी है, जिसे भी 'सेल्फी फोन' के तौर पर प्रसारित किया गया था।


Advertisement
ध्यान रहे, रेडमी एस2 के लिए शाओमी चीनी रिटेलर सनिंग टेस्को के साथ हाथ मिला चुकी है। दरअसल, जैसे-जैसे लॉन्च की तारीख करीब आ रही है, कंपनी भी इसे लेकर माहौल बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। नई लीक में ऑफिशियल टीज़र ने फोन का इशारा दिया है।
 


इसमें iPhone जैसे एंटीना लाइन टॉप पर देखे गए थे। साथ ही आज के ट्रेंड को देखते हुए हैंडसेट में iPhone X जैसे वर्टिकल रियर कैमरे देखे गए हैं। ख़ास बात यह है कि अब तक Redmi S2 की कीमत छिपी थी, वह अब लीक हो चुकी है। MyDrivers की रिपोर्ट की मानें तो आधिकारिक पोस्टर में रेडमी एस2 की डिज़ाइन देखा गया है। जैसा कि हमने बताया, फोन में एंटीना लाइन और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिखा है। साथ ही हैंडसेट गोल्ड रंग वेरिएंट में सामने आया है।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन पर गौर करें तो फोन देखने में पतले बेज़ल वाला है। हेडफोन जैक दिया गया है। ज़िक्र है कि Xiaomi Redmi S2 एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित मीयूआई 9 पर चलेगा। इसमें 5.99 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में काम करता है स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर। यूज़र को इसमें मिलेंगे डुअल रियर कैमरे, जो होंगे 12+5 मेगापिक्सल के। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन वाला है। बैटरी क्षमता 3080 एमएएच की है। पिछले लीक की बात करें तो Xiaomi Redmi S2 में डुअल वर्टिकल रियर कैमरे बताए गए थे। कहा गया था कि फोन में 3 जीबी रैम व 32 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज होगा। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जाना भी संभव होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.