Redmi Pro 2 के स्पेसिफिकेशन लीक, पॉप-अप कैमरा होने का खुलासा

Redmi Pro 2 का डिज़ाइन Redmi Note 7 जैसा होगा, लेकिन इसमें वाटरड्रॉप नॉच नहीं है। बल्कि इसमें कंपनी ने बड़ा डिस्प्ले दिया है, वो भी बिना नॉच के।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 मई 2019 17:52 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Pro 2 का कथित स्पेसिफिकेशन लिस्ट सार्वजनिक
  • Redmi Pro 2 में निचले हिस्से को छोड़कर बाकी किनारों पर बेज़ल बेहद ही पतले
  • 48 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है रेडमी प्रो 2
Redmi इन दिनों दो स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इनमें से एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर पर चलने वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जिसे Redmi K20 के नाम से जाना जाएगा। जानकारी सामने आई है कि Redmi Pro 2 नाम के एक फोन पर काम चल रहा है। यह पहले भी सुर्खियों का हिस्सा बन चुका है। अब इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक किए गए हैं। एक चीनी टिप्सटर ने इस स्मार्टफोन के कथित स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक किए हैं। खुलासा हुआ है कि यह हैंडसेट फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन वाले 6.39 इंच डिस्प्ले से लैस होगा।

Redmi Pro 2 का डिज़ाइन Redmi Note 7 जैसा होगा, लेकिन इसमें वाटरड्रॉप नॉच नहीं है। बल्कि इसमें कंपनी ने बड़ा डिस्प्ले दिया है, वो भी बिना नॉच के। हैंडसेट फ्रंट कैमरे के लिए पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। Redmi Pro 2 के कथित स्पेसिफिकेशन लिस्ट से पता चला है कि इसमें 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा होगा। प्रतीत होता है कि Redmi Pro 2 में निचले हिस्से को छोड़कर बाकी किनारों पर बेज़ल बेहद ही पतले हैं।

लीक हुए स्पेसिफिकेशन शीट से यह भी खुलासा हुआ है कि डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन होगी और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा। पिछले हिस्से पर एआई से लैस ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा जिसमें एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का दिया जाएगा। बैटरी 3,600 एमएएच की होगी और यह 27 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। हैंडसेट आईआर ब्लास्टर के साथ आएगा जो शाओमी स्मार्टफोन के लिए आम बात है। इन दावों की पुष्टि हम स्वतंत्र पर नहीं कर सकते। ऐसे में हम आपको इन पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करने का सुझाव देंगे।

दूसरी तरफ, Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने पुष्टि कर दी है कि कंपनी के पहले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को Redmi K20 के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा रेडमी ब्रांड के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने समझाया है कि K20 में K का अर्थ किलर है और के-सीरीज़ में ब्रांड द्वारा परफॉर्मेंस पर आधारित फ्लैगशिप फोन ही लाए जाएंगे। कंपनी के इस ऐलान से पहले टिप्सटर इशान अग्रवाल ने फ्लैगशिप फोन का नाम Redmi K20 होने का खुलासा किया था। यह भी दावा किया गया कि एक Redmi K20 Pro वेरिएंट भी होगा।
Advertisement

अगर Redmi Pro 2 के बारे में सामने आई जानकारियां सही हैं, तो Xiaomi एक नहीं, दो रेडमी फ्लैगशिप हैंडसेट पर काम कर रही है। फिलहाल, हमारे पास इंतज़ार के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi, Redmi Pro 2, Snapdragon 855

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Android यूजर्स के लिए खुशखबरी! X पर 18 महीने पहले शेड्यूल कर सकेंगे पोस्ट
  2. Oppo को टक्कर देने यह कंपनी लाएगी 200MP के तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Aadhaar Email फ्री में अपडेट करने का मौका! 31 दिसंबर के बाद लगेंगे पैसे! घर बैठे ऐसे करें अपडेट
  4. OnePlus Turbo 6Xs हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  5. सर्दियां आ गई हैं! रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय जान लें सुरक्षा से जुड़ी ये जरूरी बातें
  6. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
  7. Vivo X500e ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 7200mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  8. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  9. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  10. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.