Redmi Note सीरीज़ के दो स्मार्टफोन हुए लीक, 5G सपोर्ट से होंगे लैस

सर्टिफिकेशन पाने वाले दोनों रेडमी नोट सीरीज़ फोन मॉडल नंबर M2007J22C और M2007J17C के साथ लिस्ट किए गए हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2020 11:05 IST
ख़ास बातें
  • आगामी रेडमी नोट सीरीज़ में हो सकता है 108-मेगापिक्सल एचएम2 सेंसर
  • दो मॉडल नंबर को मिला है 3C सर्टिफिकेशन
  • 22.5W और 33W फास्ट चार्जिंग से लैस होंगे दोनों आगामी रेडमी नोट सीरीज़

108MP HM2 सेंसर वाले पहले स्मार्टफोन पर काम कर रही है Xiaomi

Xiaomi की Note सीरीज़ के दो फोन चीन में सर्टिफाई हुए हैं। दोनों फोन का नाम फिलहाल ज्ञात नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि यह Redmi Note 9 सीरीज़ के अपग्रेड होंगे। याद दिला दें कि इस रेडमी नोट 9 सीरीज़ की शुरुआत इस साल अप्रैल में हुई थी और अब लेटेस्ट लीक से रेडमी नोट की अगली सीरीज़ के आगमन की ओर इशारा मिलता है। यदि यह असल में Redmi Note 9 सीरीज़ का अपग्रेड होगा तो सीरीज़ की पिछली लाइनअप को देखते हुए इसके Redmi Note 10 सीरीज़ होने का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। हालांकि सर्टिफिकेशन की जानकारी साझा करने वाले टिप्सटर का दावा है कि इनका नाम कुछ और होगा। सर्टिफिकेशन से कुछ मुख्य फीचर्स का भी पता चलता है।

चीनी टिप्सटर Digital Chat Station ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि Redmi Note सीरीज़ के दो स्मार्टफोन को 3C सर्टिफिकेशन मिला है। ये दो फोन मॉडल नंबर M2007J22C और M2007J17C के साथ लिस्ट किए गए हैं। यूं तो सर्टिफिकेशन पाने वाला एक मॉडल नंबर पहले भी रेडमी नोट 10 के नाम से लीक हो चुका है, लेकिन, टिप्सटर का दावा है कि कंपनी इन्हें Redmi Note 10 के नाम से लॉन्च नहीं करेगी। लिस्टिंग से पता चलता है कि दोनों मॉडल 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करेंगे। इसके अलावा यह भी पता चलता है कि M2007J22C में 22.5 वाट फास्ट चार्जिंग और M2007J17C में 33 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। टिप्सटर ने यह भी दावा किया है कि इनमें से एक फोन में 108-मेगापिक्सल एचएम2 सेंसर होगा और इसकी चीन में कीमत 1000 चीनी युआन से कम होगी।
 

Photo Credit: Photo Credit: Digital Chat Station (@StationChat)


भारतीय टिप्सटर Sudhanshu (@sudhanshu1414) ने इसे रीट्वीट करते हुए कहा है कि M2007J17C मॉडल नंबर लगभग Mi 10T Lite के मॉडल नंबर से मेल खाता है, ऐसे में हो सकता है कि मी 10टी लाइट को कंपनी चीन में रेडमी नोट सीरीज़ के फोन के रूप में लॉन्च करे, लेकिन 108-मेगापिक्सल सेंसर के साथ। हालांकि शाओमी की तरफ से फिलहाल इस सीरीज़ को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा करना बाकी है। ऐसे में इसे केवल एक अनुमान समझना बेहतर होगा।

इस महीने की शुरुआत में एक इसी चीनी टिप्स्टर ने वीबो पर एक पहेली जैसा पोस्ट किया था, जिसने इशारा दिया था कि कथित Redmi Note 10 में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। पोस्ट में इशारा किया गया था कि एक फोन है जिसके मॉडल नंबर के अंत में 'J17' है और यह 108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आ सकता है। हालांकि उस समय भी टिप्सटर ने फोन के नाम को लेकर कोई दावा नहीं किया था।

हालांकि उसी समय Weibo पर एक अलग पोस्ट में एक दूसरे टिप्सटर ने इशारा दिया था कि Redmi Note 10 सीरीज़ का मॉडल नंबर M2007J17C हो सकता है। इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से टिप्सटर ने कयास लगाए थे कि यह मॉडल नंबर रेडमी ब्रांड से संबंध रखता है।
Advertisement

यदि कथित रेडमी नोट 10 हैंडसेट वाकई में 108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आता है, तो यह Redmi Note 9 में शामिल 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर की तुलना में बहुत बड़ा अपग्रेड होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  3. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  4. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
  5. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  6. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  2. Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  3. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  5. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  6. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  8. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  10. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.