Redmi Note 9 आज दोपहर 12 बजे एक बार फिर होगा खरीद के लिए उपलब्ध, जानें स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 9 फोन Redmi Note 8 का ही अपग्रेड वर्ज़न है, जो कि आपको अलग डिज़ाइन और अपग्रेड हार्डवेयर्स के साथ मिलेगा, इसमें मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर के साथ-साथ 5,020 एमएएच बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 सितंबर 2020 09:56 IST
ख़ास बातें
  • Amazon और Mi.com पर आयोजित की जाएगी सेल
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है Redmi Note 9 फोन
  • रेडमी नोट 9 फोन में मौजूद है मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर

Redmi Note 9 में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Redmi Note 9 स्मार्टफोन आज एक बार फिर खरीद के लिए उपलब्ध होने वाला है, जिसकी सेल आज दोपहर 12 बजे से Amazon और Mi.com पर शुरू होगी। भारत में यह स्मार्टफोन जुलाई में लॉन्च किया गया था, और तब से इसकी बिक्री फ्लैश सेल के माध्यम से की जा रही है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रेडमी नोट 9 चार रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आता है। स्मार्टफोन में रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट है और यह मार्केट में Redmi Note 8 के अपग्रेड के तौर पर लाया गया है।
 

Redmi Note 9 price in India

रेडमी नोट 9 की कीमत भारत में कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 13,499 रुपये है। Redmi Note 9 का सबसे हाई-एंड वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता, जिसे कंपनी 14,999 रुपये में बेच रही है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो Redmi Note 9 में आपको एक्वा ग्रीन, आर्कटिक व्हाइट, पैबल ग्रे और स्कार्लेट रेड विकल्पों मिलेंगे। जैसे कि हमने बताया फोन की सेल Amazon और Mi.com वेबसाइट पर आयोजित की जाएगी, जो आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
 
 

Redmi Note 9 specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 9 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी और 6 जीबी रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

रेडमी नोट 9 सीरीज़ के बाकी फोन की तरह इसमें भी क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसके वर्गाकार मॉड्यूल में जगह मिली है। यहां पर 48 मेगापिक्सल का  Samsung GM1 प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.79 लेंस के साथ। यहां पर 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है, अल्ट्रा-वाइड-एंगल एफ/ 2.2 लेंस के साथ। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

Redmi Note 9 में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Xiaomi ने रिटेल बॉक्स में 22.5 वॉट फास्ट चार्जर दिया है। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एनएफसी, इंफ्रारेड ब्लास्टर, जीपीएस और ए-जीपीएस शामिल हैं। पिछले हिस्से पर दिया गया फिंगरप्रिंट सेंसर क्वाड कैमरा सेटअप के ठीक नीचे मौज़ूद है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent daylight camera performance
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Bloated UI and spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.