Redmi Note 9 Pro vs Realme 6: किसकी कैमरा परफॉर्मेंस बेहतर

Redmi Note 9 Pro और Realme 6 की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। यूं तो दोनों फोन में बेहतरीन हार्डवेयर शामिल है, लेकिन यहां हम दोनों फोन के कैमरा को टेस्ट कर रहे हैं और इन दोनों की कैमरा परफॉर्मेंस को लेकर आपकी दुविधा को दूर करने वाले हैं।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2020 16:07 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro में 48 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप शामिल है
  • 64 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है Realme 6
  • दोनों स्मार्टफोन में आता है 16 मेगापिक्सल होल-पंच सेल्फी कैमरा

Realme 6 और Redmi Note 9 Pro की भारत में कीमत 12,999 से शुरू है

हमने हाल ही में आपको बताया कि Redmi Note 9 Pro और Realme 6 में से किस स्मार्टफोन की आम परफॉर्मेंस, गेमिंग परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ बेहतर है। इस पोस्ट में हमने कैमरा सेक्शन को हटा दिया था। आजकल यूज़र्स के लिए स्मार्टफोन में अच्छा कैमरा होना बेहद ज़रूरी है। यदि वजह है कि हम रेडमी नोट 9 प्रो और रियलमी 6 की कैमरा परफॉर्मेंस की तुलना आज इस पोस्ट के जरिए बताने जा रहे हैं। इस समय बाज़ार में बजट स्मार्टफोन सेगमेंट सबसे ज्यादा तेज़ी से बढ़ रहा है। लगभग हर हफ्ते इस सेगमेंट में एक नया दावेदार लॉन्च हो जाता है। ये सभी स्मार्टफोन में कंपनियां कैमरा के ऊपर सबसे ज्यादा फोकस कर रही है। Xiaomi और Realme दोनों कंपनियों ने  इस सेगमेंट में Redmi Note 9 Pro और Realme 6 को लॉन्च किया है। दोनों स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। यूं तो इन दोनों फोन में बेहतरीन हार्डवेयर शामिल है, लेकिन आज यहां हम दोनों फोन के कैमरा को टेस्ट कर रहे हैं और इन दोनों की कैमरा परफॉर्मेंस को लेकर आपकी दुविधा को दूर करने वाले हैं। 

रेडमी नोट 9 प्रो और रियलमी 6 के कैमरा परफॉर्मेंस शुरू करने से पहले हम आपको इन दोनों के कैमरा की कुछ मुख्य हाइलाइट्स बता दें। Xiaomi का Redmi Note 9 Pro 48 मेगापिक्सल सैमसंग जीएम2 प्राइमरी सेंसर वाले क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। वहीं, दूसरी ओर Realme 6 के रियर कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा उपलब्ध है। कागज़ में भले ही रियलमी 6 स्मार्टफोन रेडमी नोट 8 प्रो से एक कदम आगे दिख रहा हो, लेकिन कैमरा की परफॉर्मेंस केवल मेगापिक्सल पर निर्भर नहीं करती है। इसी दुविधा को दूर करने के लिए हम Redmi Note 9 Pro और Realme 6 की कैमरा परफॉर्मेंस को रिव्यू करने जा रहे हैं।
Advertisement

 

Redmi Note 9 Pro vs Realme 6 prices and variants

रिव्यू शुरू करने से पहले एक नज़र रेडमी नोट 9 प्रो और रियलमी 6 की कीमत में भी डाल लेते हैं। Redmi Note 9 Pro का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। इसके अलावा रेडमी नोट 9 प्रो का एक 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी की कीमत 15,999 रुपये है।

कुछ ऐसी ही कीमत रियलमी 6 की भी है। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। हालांकि Realme 6 का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट रेडमी नोट 9 प्रो की तुलना में 1,000 रुपये सस्ता यानी 14,999 रुपये है। रियलमी ने रियलमी 6 को एक अतिरिक्त 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 15,999 रुपये है। यहां 2 जीबी अतिरिक्त रैम के साथ Realme 6 स्मार्टफोन Redmi Note 9 Pro से एक कदम आगे चला जाता है। 
Advertisement
 
 

Redmi Note 9 Pro vs Realme 6 cameras

दोनों फोन में चार रियर कैमरे हैं, लेकिन सेंसर और लेंस एक दूसरे से काफी अलग हैं। रेडमी नोट 9 प्रो में 48-मेगापिक्सल सैमसंग जीएम2 प्राइमरी सेंसर है। इसके अलावा फोन में 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 5-मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। दूसरी ओर, रियलमी 6 में 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर,  8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 2-मेगापिक्सेल मैक्रो कैमरा और एक डेप्थ सेंसर है, जिसके रीजॉल्यूशन की जानकारी कंपनी द्वारा नहीं दी गई है। सेल्फी के लिए दोनों फोन में 16-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे हैं।
 
 

ऑटोफोकस दोनों फोन पर काफी फास्ट है। जब दिन के उजाले में तस्वीरें लेते हैं, तो हमने पाया कि Realme 6 का कैमरा बेहतर परफॉर्म करता है। रेडमी नोट 9 प्रो की तुलना में इसमें दूर के सब्जेक्ट की डिटेल निखर के आती है और रंग भी अधिक प्राकृतिक लगते हैं। Redmi Note 9 Pro तस्वीरों को काफी शार्प बना देता है और रंगों की टोन को भी बढ़ा देता है। दोनों फोन के वाइड-एंगल कैमरों से लिए गए शॉट्स को देखा जाए तो रेडमी नोट 9 प्रो से ली गई तस्वीरों में डिटेल ज्याद अच्छी नज़र आती है। यह फोन मैक्रो शॉट्स के लिए भी अच्छा है। दोनों फोन में क्लोज़-अप लगभग एक समान आते हैं। हालांकि Realme 6 के कैमरा में रंग अच्छे दिखाई देते है और टेक्सचर भी अच्छा आता है। 
Advertisement
 
 

कम रोशनी में भी Realme 6 ने तस्वीरों के डार्क एरिया में बेहतर डिटेल और एक्सपोज़र बनाया। हालांकि वाइड-एंगल कैमरा से ली गई तस्वीरों में नोट 9 प्रो की तुलना में रियलमी 6 के वाइड-एंगल कैमरे ने थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया।
Advertisement
 

सेल्फी की बात करें तो हमने पाया कि रियलमी 6 सेल्फी में अच्छी डिटेल बनाता है और स्किन टोन को भी बेहतर ढ़ंग से प्रोसेस करता है। हालांकि Redmi Note 9 Pro भी इस सेगमेंट में रियलमी 6 से खासा पीछे नहीं दिखाई दिया। दोनों सेल्फी कैमरों ने कम रोशनी में औसत परफॉर्मेंस दी, फिर भी यदि किसी एक को विजेता घोषित करना है तो हम यहां Realme 6 को बेहतर बताएंगे। रियलमी 6 से ली गई लो-लाइट तस्वीरों  स्किन टोन थोड़ी वार्म आई। दोनों फोन में स्क्रीन फ्लैश ऑन कर ली गई तस्वीरों में Redmi Note 9 Pro की तस्वीरों में ब्राइट रंग आए, जो अच्छी बात है, लेकिन कैमरा ऐप ने प्रोसेसिंग के समय रंगों की टोन को बहुत ज्यादा बढ़ा दिया। रियलमी 6 ने अधिक सटीक रंगों के साथ अच्छी सेल्फी ली।

(पढ़े: Redmi Note 9 Pro vs Realme 6: परफॉर्मेंस, गेमिंग और बैटरी लाइफ में कौन है बेहतर?)
Advertisement

Realme 6 और Redmi Note 9 Pro दोनों 4K रिजॉल्यूशन वीडियो तक शूट कर सकते हैं, लेकिन बिना स्टेबलाइजेशन के। दिन के दौरान रेडमी नोट 9 प्रो वीडियो में बहुत ज्यादा बढ़े हुए रंग लेता है, जबकि Realme 6 अधिक असल दिखने वाले फुटेज कैप्चर करता है। 1080 पिक्सल्स में वीडियो बनाते हुए रेडमी नोट 9 प्रो में बेहतर स्टेबिलिटी आती है, लेकिन एक बार फिर यह रंगों को बहुत ज्यादा बढ़ा देता है।

कम रोशनी में 4K पर दोनों फोन के साथ रिकॉर्ड किया गया फुटेज नॉइस (बेहद छोटे-छोटे कण) से भर जाता है, लेकिन Realme 6 बेहतर रंग कैप्चर करता है। 1080 पिक्सल्स पर फुटेज अभी भी दानेदार आती है, लेकिन रियलमी 6 स्मार्टफोन Redmi Note 9 Pro की तुलना में बेहतर एक्सपोज़र और डिटेल्स बनाता है। वाइड-एंगल कैमरों से की गई रिकॉर्डिंग की बात करें तो यहां रेडमी नोट 9 प्रो बेहतर परफॉर्मे करता है। हालांकि, यहां कम रोशनी में दोनों फोन ने काफी डार्क वीडियो कैप्चर की, जो काम चलाने लायक भी नहीं थी।
 
रेडमी नोट 9 प्रो बनाम रियलमी 6

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.67 इंच6.50 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जीमीडियाटेक हीलियो जी90टी
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
5020 एमएएच4300 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 10एंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन
1080x2400 पिक्सल1080x2400 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.676.50
रिज़ॉल्यूशन
1080x2400 पिक्सल1080x2400 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
20:920:9

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2.05 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जीमीडियाटेक हीलियो जी90टी
रैम
4 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
512256
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांहां

कैमरा

रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल (f/1.79) + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल64-मेगापिक्सल (f/1.8) + 8-मेगापिक्सल (f/2.3) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)
रियर ऑटोफोकस
फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकसहां
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल (f/2.0)
रियर फ्लैश
-हां
फ्रंट फ्लैश
-नहीं

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
MIUI 11Realme UI

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहां
यूएसबी टाइप सी
हांहां
सिम की संख्या
22
Wi-Fi Direct
हां-
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हांहां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हां-
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.